ये आम की एक बारहमासी लोकप्रिय वैरायटी है जो सालभर मीठे आम की पैदावार देती है इसकी डिमांड मार्केट में बहुत अधिक मात्रा में होती है तो चलिए जानते है कौन सी वैरायटी है।
आम के इस किस्म के पेड़ की करें रोपाई
आम की खेती बहुत लाभकारी होती है आज हम आपको आम की एक ऐसी उन्नत किस्म की खेती के बारे में बता रहे है जो सालभर बहुत अधिक उपज देने वाली होती है इस किस्म का आम का पेड़ साल भर फल देता है। अब आम का स्वाद सिर्फ गर्मियों में ही नहीं बल्कि सालभर लिया जा सकता है आप आम की इस की खेती से सालभर बहुत जबरदस्त कमाई कर सकते है। हम बात कर रहे है आम की काटी मन वैरायटी की खेती की ये थाईलैंड की एक बारहमासी आम की किस्म है इसे थाई बारहमासी आम भी कहा जाता है तो चलिए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।

कैसे करें खेती
अगर आप आम की काटी मन वैरायटी की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती से सम्बंधित जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। आम की काटी मन वैरायटी की खेती के लिए गहरी, दोमट, हवादार, और अच्छी तरह से सूखी मिट्टी सबसे अच्छी होती है मिट्टी का पीएच मान 5.5 से 7.5 के बीच होना चाहिए। इसके पौधे पहले नर्सरी में तैयार किये जाते है फिर खेत में रोपाई की जाती है। इसके पेड़ों को कम से कम 8-10 मीटर की दूरी पर लगाना चाहिए। इसकी खेती में गोबर की खाद और जैविक कीटनाशक का इस्तेमाल करना चाहिए। रोपाई के बाद आम की काटी मन वैरायटी के पेड़ में करीब दो साल में ही फल लगने लगते है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप आम की काटी मन वैरायटी की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई देखने को मिलेगी। क्योकि इसकी डिमांड बाजार में बहुत होती है लोग इसका सेवन करना बहुत पसंद करते है। आम की काटी मन वैरायटी के एक पेड़ से साल भर में करीब 50 किलो से ज्यादा आम की फसल मिलती है आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई आराम से कर सकते है और कई सालों तक मुनाफा कमा सकते है।