फूल लगाने का शौक है तो चलिए आपको इस लेख में मार्च में ऐसे 7 फूलों को लगाने के बारे में जानते हैं जिससे हमेशा घर पर फूल बने रहेंगे-
मार्च में लगाएं यह 7 फूल
बागवानी का शौक लोगों के बीच दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। पहले भी लोग फूल लगाते थे लेकिन अब लोग गमले में, कंटेनर में, बगीचे में अधिक से अधिक संख्या में फूल लगाते हैं। जिसमें मार्च में कई सारे फूल लगा सकते हैं। यह सही समय होता है कुछ फूलों के लगाने का। तो चलिए नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार ऐसे 7 फूलों के बारे में जानते हैं-
- कुंद का पौधा- मार्च में कुंद का फूल लगा सकते हैं। यह गुच्छो में खिलता हैं। कम देखरेख में बढ़िया फूल चल जाते हैं। सफेद छोटे फूल होते हैं। उनकी खुशबू बहुत बढ़िया होती है। इन्हें जमीन में और 8-10 इंच के कंटेनर में भी लगा ले सकते हैं। इन्हें कम से कम तीन-चार घंटे के धूप चाहिए होती है। अच्छी देखभाल के लिए ज्यादा फूल लेने के लिए 60 दिनों के अंतराल में गोबर खाद दें और गर्मी में तेज धूप से बचाने के लिए ग्रीन नेट के नीचे रखें या दोपहर के समय छाँव वाली जगह पर रख दें।
- रंजाई फूल- इस समय रंजाई फूल जरूर लगा ले। यह बहुत ही सुंदर फूल होते हैं। इसके पौधे बेल वाले होते हैं। इन फूलों की भीनी-भीनी खुशबू होती है। छोटे सफेद रंग के फूल, गुच्छो में आते हैं। अगर गमले में लगा रहे हैं तो 10 इंच का गमला ले। इस पौधे को सपोर्ट की जरूरत होती है। 15 दिन के अंतराल में खाद देंगे तो बढ़िया फूल आएंगे। मार्च में रंजाई लगा सकते हैं।
- टिकोमा- मार्च में इसे लगा सकते हैं। यह संतरे रंग के सुंदर फूल होते हैं। 8 से 10 इंच के गमले में इस पौधे को लगा सकते हैं। इसमें बस इतना ध्यान रखना है की मिट्टी में नमी बनी रहनी चाहिए।

- गुड़हल का फूल- गुड़हल बहुत ही सुंदर फूल होते हैं। कई रंग वैरायटी में मिल जाएंगे। इसे गमले में और जमीन पर भी लगा सकते हैं। जमीन पर अच्छे बड़े पेड़ हो जाते हैं। हमेशा इनमें फूल खिलते हैं। तो यह पौधा हर घर में होना चाहिए। गुड़हल औषधीय महत्व रखता है।
- मोगरा- मार्च में मोगरा फूल भी लगा सकते हैं। मार्च में मोगरा का विकास होने लगता है। सुंदर सफेद रंग के खुशबूदार फूल होते हैं। यह लंबे समय तक चलने वाला फूल है। अगर आपने घर में मोगरा पहले से लगाया हुआ है तो फरवरी-मार्च में इसकी कटाई-छटाई कर सकते हैं और मिट्टी बदल सकते हैं।

- सदाबहार फूल- सदाबहार फूल भी घर पर जरूर लगाना चाहिए। इसे गमले में और जमीन पर भी लगा सकते हैं। बीजों के द्वारा भी सदाबहार तैयार किया जा सकता है। इसका पौधा छोटा ही पर गोल आकार का पेड़ जैसा दिखाई देता है। इसके सुंदर-सुंदर फूल होते हैं जो कि बहुत सारे खिलते हैं।
- अपराजिता फूल- अपराजिता का फूल भी बहुत सुंदर होता है। इसे भी गमले में लगा सकते हैं। बेल वाला पौधा होता है, सपोर्ट की जरूरत होती है। बीजों से तैयार करना बहुत आसान है। मिट्टी पर बीज रखकर ऊपर से रेत से ढक दें। अगर आपने पहले से अपराजिता का पौधा लगाया हुआ है और उसमें फूल नहीं आ रहा है तो एमओपी खाद 5 ग्राम दे सकते हैं। इसे भी चार-पांच घंटे की अच्छी धूप चाहिए होती है। अपराजिता सफेद, नीला, पीला, गुलाबी कई रंगों में देखने को मिलता है। मुख्य रूप से इन फूलों का रंग नीला होता।