Agricultural Tips: लहसुन का कंद ही नहीं फसल का भी होगा बंपर ग्रोथ, बस डालें ये खाद और देखें शानदार कमाल तगड़े उत्पादन से भर जाएंगे भंडार

ये खाद लहसुन के कंद के साइज को बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद और असरदार साबित होती है साथ ही पैदावार भी बहुत जबरदस्त होती है तो चलिए जानते है कौन सी खाद है।

लहसुन का कंद होगा मोटा

लहसुन की खेती में अधिक उत्पादन के लिए अच्छी किस्म का चयन करने के साथ अच्छी खाद का भी उपयोग करना बहुत महत्पूर्ण काम होता है। बाजार में लहसुन के बड़े कंद की बहुत डिमांड होती है। इसलिए लहसुन की खेती में अच्छी पैदावार के लिए अच्छी खाद का उपयोग करना बहुत जरुरी होता है आज हम आपको एक ऐसी खाद के बारे में बता रहे है जो लहसुन की खेती के लिए बहुत फायदेमंद और गुणकारी साबित होती है इस खाद में कई पोषक तत्व के गुण मौजूद होते है जो लहसुन के पौधों को पोषण देते है जिससे उत्पादन जबरदस्त होता है तो चलिए जानते है कौन सी खाद है।

यह भी पढ़े मुनाफे का सौदा है मूंग ये किस्म की खेती, फरवरी में करें बुआई 65 दिनों में बंपर उपज के साथ होगी तगड़ी कमाई, जाने बुआई का बेस्ट तरीका

लहसुन की खेती में डालें ये खाद

लहसुन की फसल में डालने के लिए हम आपको मटका खाद के बारे में बता रहे है मटका खाद लहसुन की फसल के लिए बहुत फायदेमंद साबित होती है इस खाद से न केवल कंद का साइज बढ़ता है बल्कि फसल की ग्रोथ शानदार होती है और पौधों से बीमारियां भी दूर रहती है। मटका खाद को घर में ही बेहद आसानी से तैयार कर सकते है। मटका खाद के नियमित उपयोग से रासायनिक खादों के उपयोग को कम किया जा सकता है जिससे फसल की गुणवत्ता में सुधार होता है इस खाद का उपयोग लहसुन की फसल में जरूर करना चाहिए।

कैसे रखें उपयोग

लहसुन की फसल में मटका खाद का उपयोग बहुत उपयोगी और लाभकारी साबित होता है इसको बनाने के लिए 10 किलो गाय का गोबर, 1.5 किलो उड़द का आटा, 6 लीटर गाय का गोमूत्र, 1 किलो गुड़ और 3 किलो सरसों की खली को 20 लीटर पानी में मिलाकर 3 दिन के लिए छोड़ देना है। 3 दिन बाद इस खाद में थोड़ा पानी मिलकर फिर लहसुन की फसल में छिड़काव करना है ऐसा करने से लहसुन की फसल को जरुरी पोषक तत्व प्राप्त होंगे जिससे लहसुन का कंद का साइज बढ़ेगा और उत्पादन जबरदस्त होगा।

नोट: इस रिपोर्ट में दी गई जानकारी किसानों के निजी अनुभवों और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध इंटरनेट स्रोतों पर आधारित है। किसी भी जानकारी का उपयोग करने से पहले कृषि विशेषज्ञों से परामर्श अवश्य करें।

यह भी पढ़े पैसे छापने की मशीन है ये फल की खेती, एकबार करें पौधों की रोपाई 100 साल तक होगी मोटी कमाई खेती से बन जाएंगे धन्ना सेठ, जाने नाम

नमस्ते दोस्तों, मैं नंदिनी । पिछले 2 साल से पत्रकारिता में काम कर रही हूं और अलग-अलग विषयों पर लिखना मुझे बहुत पसंद है। खासतौर पर खेती, बागवानी और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों में मेरी गहरी रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि आपको सच्ची और सही जानकारी दे सकूं, ताकि आप इन विषयों को अच्छे से समझ सकें। अगर आप भी इन जरूरी और दिलचस्प बातों को जानना चाहते हैं, तो जुड़े रहें https://khetitalks.com/ के साथ। धन्यवाद