किसान भाइयों, यहाँ पर एक इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की जानकारी देने जा रहे हैं, जो कि हर साल आपके लगभग ₹2,40,900 की बचत करेगा।
इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर
किसानों के लिए नया इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लॉन्च हुआ है, जो कि मोंट्रा कंपनी का है। यह ट्रैक्टर डीजल से नहीं, बल्कि बिजली से चलता है। इसमें ना तो धुआं देखने को मिलेगा और ना ही यह शोर करता है। साथ ही, इसमें बहुत कम रखरखाव की जरूरत होती है। आइए, अब जानते हैं इसकी कीमत और खासियत।
कितने घंटे तक चलेगा इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर?
इस मोंट्रा E-27 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की बात करें तो इसे एक बार फुल चार्ज करके लगातार 5 घंटे तक चलाया जा सकता है। अगर किसान दिन में 8 से 10 घंटे खेतों में काम करना चाहते हैं, तो वे रात में इसे फुल चार्ज कर लें। इसके बाद सुबह खेतों में काम कर सकते हैं। दोपहर में इसे फिर से चार्ज किया जा सकता है, और शाम को फिर से इस्तेमाल किया जा सकता है। इस तरह, किसान दिनभर 8 से 10 घंटे आराम से इससे काम कर सकते हैं।
एक बार फुल चार्ज होने में इसे लगभग 3 घंटे का समय लगता है। अगर किसान इस ट्रैक्टर में रोटावेटर का इस्तेमाल करते हैं, तो यह एक बार चार्ज होने पर लगभग 4 घंटे ही चलता है। इसलिए यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप ट्रैक्टर का उपयोग किस प्रकार से कर रहे हैं।

किन-किन राज्यों में इनकी डीलरशिप है
देश के कई राज्यों में आपको यह मोंट्रा का नया इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर मिल जाएगा। हरियाणा के हिसार में इसकी डीलरशिप है। उत्तर प्रदेश के अमरोहा और हरदोई में भी यह उपलब्ध है। राजस्थान के उदयपुर में भी इसकी डीलरशिप मौजूद है।
इसके अलावा, मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, गुना और अशोकनगर में भी यह ट्रैक्टर उपलब्ध है। महाराष्ट्र में सोलापुर, कोल्हापुर और पुणे में इसकी डीलरशिप है। साथ ही, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी यह ट्रैक्टर उपलब्ध है।
मोंट्रा E-27 (2WD/4WD) की खासियतें-
- इसकी इंजन पावर की क्षमता 27 HP की है।
- इसमें 90 Nm का टॉर्क किसानों को मिलता है।
- साथ ही बता दे कि इसमें दोहरी गति PTO (540 और 1000 rpm) की सुविधा मिलती है।
- इस ट्रैक्टर से किसान भाई 720 किलोग्राम तक का वजन उठा सकते है।
- यह ट्रैक्टर डीजल नहीं बिजली से चलेगा। जिससे प्रदूषण कम होता है।
- इस ट्रैक्टर को डीजल ट्रैक्टरों की तुलना में कम रखरखाव की जरूरत होती है।
- इसमें किसानों को 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर मिलता है।
इसकी कीमत क्या है?
इसकी कीमत की बात करें तो मोंट्रा E27 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर किसानों को लगभग ₹9.03 लाख रुपये तक में मिलेगा। यह ट्रैक्टर बिजली से चलता है। आप इसे सोलर पावर की मदद से भी चला सकते हैं। इसे चार्ज करना पड़ता है। जिन किसानों को सोलर पावर की सुविधा मिली है, उससे वह बिजली उत्पन्न करते हैं, तो उनके लिए यह ट्रैक्टर फ्री में ही चलेगा। क्योंकि उन्हें बिजली का बिल नहीं देना पड़ता है। यह ट्रैक्टर 1 साल में 2,40,900 रु की बचत करता है जो कि किसानों के लिए एक भारी बचत है।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद