मक्का किसानों की निकल पड़ी, 3 हजार रू प्रति क्विंटल मक्का खरीद रही सरकार, जानिये कैसे मिलेगा लाभ

On: Wednesday, October 30, 2024 11:00 AM
3 हजार रू प्रति क्विंटल मक्का खरीद रही सरकार

मक्का किसानों की निकल पड़ी, 3 हजार रू प्रति क्विंटल मक्का खरीद रही सरकार, जानिये कैसे मिलेगा लाभ।

मक्का किसानों की निकल पड़ी

मक्का की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। सरकार किसानों से मक्का बढ़िया दामों पर खरीद रही है। जिसमें आज हम उन किसानों की बात कर रहे है जो प्राकृतिक रूप से मक्के की खेती की खेती कर रहे है। उनसे राज्य सरकार 3000 रुपए प्रति क्विंटल की दर से मक्का की खरीदी कर रही है। जिसमें बताया जा रहा है कि मक्का की एमएसपी चालू विपणन सीजन 2024-25 में 2225 रु प्रति क्विंटल है, लेकिन राज्य सरकार बढ़ी हुई कीमतों पर खरीदी कर रही है। तब चलिए जानते है किस राज्य के किसानों को मिली है ये ख़ुशख़बरी और एक किसान से कितने क्विंटल मक्का की खरीद की जाएगी।

यह भी पढ़े-Gardening Tips: गमले में ऐसे लगाएं स्वीट कॉर्न, 45 दिन में स्वादिष्ट स्वीट कॉर्न खाने को मिलेंगे, जानिए लगाने का सरल तरीका

एक किसान से कितने क्विंटल होगी मक्का खरीदी

मक्का की खेती कुछ राज्यों में किसान बड़े पैमाने में करते है। जिसमें आज हम बात कर रहे हिमाचल प्रदेश के किसानों की। यहाँ पर प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत प्राकृतिक खेती से उत्पादित मक्का बढ़िया दामों में खरीदा जा रहा है। जिसमें एक किसान से ज्यादा से ज्यादा 20 क्विंटल मक्का खरीदा जाएगा। बता दे कि 3,218 प्रमाणित किसानों का चयन हुआ है जो प्राकृतिक खेती कर रहे है। इस तरह सभी को फायदा मिलेगा। चलिए जानते है एमएसपी पर मक्का बिक्री करने के लिए किसानों को क्या करना होगा।

जानिये कैसे मिलेगा लाभ

मक्का की प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों को बढ़िया कीमत लेने के लिए एमएसपी पर मक्के की बिक्री करना होगा। जिसके लिए उन्हें लाभ मिलेगा जिनका पंजीयन हुआ है। बता दे कि हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक तरीके से मक्का की खेती करने वाले किसानों को रजिस्ट्रेशन कराने पर ही लाभ मिलेगा। जिसमें हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड विभाग के सहयोग से चुने के जगहों पर खरीदी हो रही है।

यह भी पढ़े-Gardening Tips: घर पर बनी फ्री की खाद 1 कप डालें, अमरुद से झूल जाएगा पौधा, खाते-खाते थक जाएंगे फल, नहीं आएगी कोई समस्या

Leave a Comment