इस लेख में आपको ₹2 की सस्ती और पोषण से भरपूर खाद बनाने और इस्तेमाल करने की जानकारी दी गई है जो सभी पौधों में इस्तेमाल कर सकते हैं-
₹2 की खाद
अगर आपको बागवानी का शौक है, अपने घर में पेड़ पौधे लगाए हुए हैं तो आपको पता होगा खाद का खर्चा कितना ज्यादा आता है। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, हमारे साथ जुड़े रहे, हम समय-समय पर सस्ती से सस्ती खाद की जानकारी लेकर आते हैं, जो की पोषण से भरपूर होती है।
जिसमें आज हम ₹2 की लिक्विड फर्टिलाइजर की बात कर रहे हैं जो कि घर पर तैयार होगा और सभी गमले में आप इस खाद को दे सकते हैं। चलिए सबसे पहले आपको बताते हैं इस लिक्विड फर्टिलाइजर में कौन-कौन से पोषक तत्व होंगें।
पौधों को मिलेंगे ये पोषक तत्व
जिस लिक्विड फर्टिलाइजर को हम बनाने जा रहे हैं उसमें कई तरह के पोषक तत्व होंगे। जैसे कि नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटेशियम, कैल्शियम, और सल्फर आदि। इसके अलावा इसमें सूक्ष्म पोषक तत्व भी होंगे। जिंक, आयरन, मैग्नीशियम, कॉपर, सब कुछ इससे पौधों को मिलेंगे। पौधों का विकास अच्छा होगा। फल, फूल अधिक मात्रा में आएंगे।

यह भी पढ़े- गुलाब का पौधा पूरी गर्मी फूलों से लदा रहेगा, अप्रैल में करें ये 2 काम, नहीं मुरझाएगा पौधा
यह खाद को कैसे बनाएं
- इस लिक्विड फर्टिलाइजर को बनाने के लिए आपको एक कंडा की जरूरत पड़ेगी। कंडा जो की एक गोबर से बनता है। जिसमें उपला भी कहते है।
- यहां पर अगर आपको पुराना गोबर का कंडा मिलता है तो ज्यादा बेहतर होगा।
- उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लीजिए और फिर एक बाल्टी में पानी भरकर उसमें इनको और डाल दीजिए।
- फिर ढककर छांव वाली जगह पर रखना है।
- इसे 5 दिन के लिए रखना है।
- दिन में एक बार आपको इसे किसी लकड़ी की मदद से मिला देना है। ताकि अच्छे से वह पानी में भीगा रहे।
- फिर एक कपड़े की मदद से आप इसे छान लीजिये। कंडा के भीतर जो पानी सोखा हुआ है उसे भी कपड़े में डालकर दबाकर पानी उसका निकाल लीजिए।
- फिर यह मिश्रण आपका तैयार है।
- इस एक लीटर मिश्रण में 10 लीटर पानी मिलाना है।
- इस तरह बहुत सारा खाद तैयार हो जाएगा। इस पानी को आपको सभी पौधों में देना है।
- ध्यान दें शाम के समय देना है और मिट्टी सूखी हुई गमलों की होनी चाहिए जब आप यह खाद देते हैं।
गोबर के कंडा से बनी खाद पौधों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है। इससे पौधों को पूरा पोषण मिलेगा।