महिलाओं ने कचरे को बनाया सोना, कमा रही 1 करोड़ रु, जानिये केले के रेसे से कैसे बना रही सेनेटरी पैड और सजावटी समान

महिलाओं ने कचरे को बनाया सोना, कमा रही 1 करोड़ रु, जानिये केले के रेसे से कैसे बना रही सेनेटरी पैड और सजावटी समान। जिससे महिलाओं को गंभीर बीमारी से मिलेगा छुटकारा और होगी तगड़ी आमदनी।

महिलाओं ने कचरे को बनाया सोना

महिलाएं अगर चाह लें तो क्या नहीं कर सकती हैं। ऐसे ही आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश के कुशीनगर इलाके की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। अपने पैरों पर खड़ी हो रही है। आर्थिक रूप से सशक्त हो रही है। क्योंकि वह कचरे से सोना बना रही है। जी हां दरअसल हम बात कर रहे हैं उन महिलाओं की जो केले के रेशे से जिन्हें किसान कचरा समझ कर फेंक देते हैं उनसे कीमती समान बना रही हैं। जिसे बेचकर उनकी कमाई तो हो रही है साथ ही साथ महिलाओं की भी मदद हो रही है।

जैसा कि आपको पता है मासिक धर्म के समय रखने वाली साफ सफाई के बारे में कई ऐसी महिलाएं हैं जिन्हें जानकारी नहीं है। जिसको देखते हुए इस संस्था के प्रमुख महिमा बंसल जी ने जनार्दन प्रसाद मेमोरियल सोसायटी की मदद से एक संस्था बनाकर शुरू की। जिसमें शुरुआत में 300 ग्रामीण महिलाएं शामिल थे लेकिन आज लगभग 900 महिलाएं इस संस्था से जुड़कर काम कर रही है, और हर महीने कमाई कर रही हैं। तो चलिए जानते हैं वह केले से रेसे से क्या-क्या बना कर बेंच रही हैं और उसमें उनकी कितनी कमाई हो रही है।

केले के रेसे से क्या-क्या बनाकर बेंच रही महिलाएं

केले के रेशे से महिलाएं कई तरीके की चीज बना रही हैं जैसे कि सेनेटरी पैड जिसका इस्तेमाल महिलाएं मासिक धर्म के दौरान करती हैं। आपको बता दे कि यह सेनेटरी पैड डिमांड में है उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के साथ-साथ केरल से भी लोग इसकी मांग कर रहे हैं। इस सेनेटरी पैड का इस्तेमाल महिलाएं दो बार कर सकती हैं। इतना ही नहीं केले के रेशे से वह कई सजावटी सामान जैसे कि गुलदस्ता, कारपेट आदि चीजे बनाती है। इसके अलावा आभूषण जैसे की माला, कान में पहनने के झुमके, टोपी आदि चीजे भी वह बनाती है। जिससे वह घर बैठे कमाई कर लेती है तो चलिए जानते हैं इससे होने वाली कमाई के बारे में।

महिलाओं ने कचरे को बनाया सोना, कमा रही 1 करोड़ रु, जानिये केले के रेसे से कैसे बना रही सेनेटरी पैड और सजावटी समान

यह भी पढ़े- लखपति बनाने की गारंटी देगी ये फसल, एक एकड़ से 6 लाख रु कमाएं, औषधीय गुणों का है भंडार, बाजार में है बंपर डिमांड

कैसे बनता है केले के रेसे से समान

केले के रेशे से सामान बनाना आसान नहीं है। इसके लिए उन्होंने एक मशीन ली है। जिससे केले के रेसे से फाइबर बनता है। यह एक तरह का धागा होता है। जिससे कई समान बना लेती है और जो रस निकलता है उससे वह रंग बनाती है। इस रंग का वह इस्तेमाल कर लेती है। इस तरह सब कुछ वह खुद ही बना लेती है।

हर महीने कितना कमाती है महिलाएं

केले के रेसे का इस्तेमाल करके महिलाएं अच्छा खासा कमा लेती है। जिसमें आपको बता दे कि अगर 1 साल का टर्नओवर देखा जाए तो मिली जानकारी के अनुसार वह करीब एक करोड़ की कमाई कर लेती है। वही आभूषण और सजावटी सामान से होने वाली कमाई के बारे में जानकारी यह मिल रही है कि 30 लाख रुपए मिलता है। जिससे ग्रामीण महिलाओं को महीने के 5 से 7000 रुपए मिल जाते हैं। यहां पर महिलाओं को ऑर्डर के हिसाब से पैसा मिलता है। जितने ऑर्डर आते हैं और जितना वह काम करती है। उस हिसाब से उन्हें सैलरी मिलती हैं। इसमें कई महिलाएं जुड़ी हुई है और दूर-दूर से आर्डर लिए जाते हैं।

इसके अलावा बताया जाता है कि रोटरी क्लब जो की सेनेटरी पैड खरीद कर ग्रामीण महिलाओं को फ्री में बांट देते हैं वह सबसे ज्यादा सेनेटरी पैड उनसे खरीदने हैं और गांव में बांटते हैं। इस तरह अगर कुछ करने की इच्छा हो तो फेंके हुए चीज से भी अच्छी खासी कमाई की जा सकती है। आपको बता दे कि कई ऐसे युवा है जो केले के कचरे से प्लेट कटोरी बनाकर बेंच रहे है, और लाखो कमा रहे है।

यह भी पढ़े- लो जी भाई नए जमाने की आटा चक्की, घरेलु लाइट में चलेगी, 1 घंटे में 60 किलो आटा पीसेगी, कमाई होगी धुआँधार, जानें कीमत

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद