एक छोटे से कमरें से महीने का 8 लाख रु कमाती है ये महिला, जानिये खेती से कैसे महिला के ऊपर हुई नोटों की बारिश

एक छोटे से कमरें से महीने का 8 लाख रु कमाती है ये महिला, जानिये खेती से कैसे महिला के ऊपर हुई नोटों की बारिश।

खेती के तरीके बदले

खेती की तकनीक अब पहले से कहीं ज्यादा बदल गई है। बिना मिट्टी के भी अब खेती की जा सकती है। ऐसे ही अब बंद कमरे में भी खेती करके लाखों रुपए कमाए जा सकते हैं। कुछ किसान सालों खेत में मेहनत करके भी एक लाख की कमाई नहीं कर पाते हैं। ऐसे में एक कमरे से 8 लाख की कमाई करना कोई छोटी‌ बात नहीं है। ऐसे ही एक सफल महिला किसान की हम कहानी लेकर आए हैं जो कि कमरे के भीतर खेती करके ₹800000 महीना कमा रहे हैं।

हम जिस महान शख्सियत की बात कर रहे है उनका नाम सुभा भटनागर है यह रिटायर्ड गवर्नमेंट ऑफिसर है। लेकिन अब यह खेती करती हैं। जिसकी इन्होंने शिक्षा भी प्राप्त की है। तब चलिए आपको बताते हैं यह कौन सी खेती किस तरीके से करती हैं और कितनी इससे कमाई हो रही है।

यह भी पढ़े- नौसिखिया किसान भी इस फसल से 35 दिन में 1 एकड़ से 3 लाख 50 हजार रु कमा रहे, जानिये लागत और कैसे करें खेती

कमरे में खेती से बदली तकदीर

यह महिला किसान एरोपोनिक फार्मिंग करती है। आपको बता दे की महिला को मॉडर्न टेक्नोलॉजी में बहुत ज्यादा लगाव था। जिसके वजह से उन्होंने एरोपोनिक फार्मिंग की शिक्षा कश्मीर से ली। इस खेती की तकनीक में बिना मिट्टी की खेती होती है। इस खेती में आपको बता दे कि पौधों को हवा में लटकाकर धुंध के माध्यम से उन्हें पोषक तत्व दिया जाता है। इस खेती में कई फायदे भी है। जैसे की पानी का बचत होता है और ज्यादा अच्छे से पोषक तत्व मिलता है। पर्यावरण पर भी इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। तब चलिए जानते हैं कि इस खेती से उन्हें कितना फायदा हो रहा है।

केसर की खेती में कमाई

इस तरीके से खेती करने में उन्हें बहुत फायदा है। उन्हें खेत की जरूरत नहीं है, उन्हें पानी की जरूरत नहीं है, इसके अलावा केसर की अच्छी कीमत मिलती है। जिसकी वजह से कम उत्पादन में भी अधिक कमाई है। आपको बता दे कि वह एक ग्राम केसर ही 750 रुपए में बेच रही हैं। जिसकी वजह से उन्हें इतनी ज्यादा कमाई हो रही है और महीने के 8 लाख तक पहुंच जा रहे हैं। इस तरह किसानों के लिए केसर की खेती मुनाफे का सौदा है। जिन राज्यों में केसर की खेती के लिए उचित जलवायु नहीं है वह किसान एरोपोनिक फार्मिंग कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए बढ़िया से ट्रेनिंग या फिर शिक्षा लेनी चाहिए।

यह भी पढ़े- मधुमालती करोड़ो फूलों से लबालब भर जाएगी, पौधे की जड़ में महीने में 1 बार डालें ये खाद, फिर सभी समस्या छूमंतर

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद 

Leave a Comment