खेत की फसल को रातो-रात जंगली जानवर नुकसान पहुंचा देते है। लेकिन इन्हे खेतों से दूर रखने के कई तरीके है। तब चलिए जाने खेतों से जंगली जानवर भगाने तरीके।
फसल बर्बाद कर देंगे नीलगाय-सुअर
खेती किसानी में सिर्फ फसल बोने और काटने का काम नहीं होता बल्कि फसल को जंगली जानवरों से भी बचाना भी पड़ता है। इस समय जैसे-जैसे जंगल कटते जा रहे हैं, जंगली जानवर खेतों में अपनी भूख मिटाने आते हैं। जिसमें वह फसल खाने के साथ-साथ बर्बाद भी कर देते हैं। किसान के लंबे समय की मेहनत, खर्चा सब कुछ एक झटके में खत्म हो जाता है। इसीलिए हम कह रहे हैं की फसल बर्बाद कर देंगे नीलगाय और सुअर जैसे जंगली जानवर। लेकिन इससे किसान नहीं निपट सकते हैं, वह भी बहुत ही आसानी से।
कई ऐसे तरीके हैं, जिनसे कोई भी किसान जंगली जानवर को अपने खेतों से दूर रख सकता है। तो चलिए आज कुछ पांच तरीके जानते हैं जिससे अपने खेतों से जंगली जानवरों को किसान दूर रख सकते हैं और घर पर चैन की नींद सो सकते हैं।
यह भी पढ़े-मोटे अनाज के किसानों को 3900रु का बोनस दे रही सरकार, बिना अनाज बेंचे मिलेंगे पैसे, जानिए कैसे
खेतों से जंगली जानवर भगाने के 5 तरीके
नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार जानिए खेतों से जंगली जानवर भगाने का तरीका कौन से हैं।
- खेतों से जंगली जानवरों को दूर रखने का एक तरीका है हर्बल घोल बनाना। हर्बल घोल यानी के एक ऐसा घोल जिसमें किसी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं हुआ हो। बल्कि घर में रखी चीजों से आप इसे तैयार कर सकते हैं। इसे तैयार करने के लिए छांछ, लहसुन, बालू लेना है। जिसमें चार लीटर छांछ, आधा किलो के करीबी लहसुन, जिसे छीलकर अच्छे से पीसना है, और 500 ग्राम इसमें बालू डालना है। इन सब चीजों को 5 दिन के लिए रख देना है और फिर छिड़क देना है। जिससे नील गाय जैसे जंगली जानवर खेतों से दूर रहते हैं। क्योंकि इसकी गंध इतनी तेज रहती है कि नीलगाय जैसे जंगली जानवर खेतों से दूर रहते हैं।
- इसके अलावा दूसरा तरीका यह था कि नीम का भी एक घोल होता है जिसमें नीम की 1 किलो पत्ती लेते हैं और 20 लीटर पानी में पिसी हुई पत्तियों को मिलाते हैं, इसमें 1 किलो गाय का गोबर भी डाल लेते हैं। जिससे यह शक्तिशाली घोल बन जाता है और 10 घंटे इसे रखते हैं। फिर छानने के बाद फसल में छिड़क देते हैं। गोबर और नीम की पट्टी होने के कारण फसल उन्हें कड़वी लगेगी। जिससे वह उसे खाएंगे ही नहीं और नीम के पत्ते गोबर फसलों के लिए लाभकारी होंगे। इससे अन्य छोटे कीट भी नहीं लगेंगे और पोषण भी मिलेगा।
- लेकिन किसान अगर खर्चा करना चाहते हैं तो पटाखा जलाकर भी नीलगाय और सुअर को डरा कर खेतों से भगा सकते हैं।
- अगर किसान लंबे समय तक खेतों से जंगली जानवरों को दूर रखना चाहते हैं तो थोड़ा ज्यादा खर्च करके बल्ब और अलार्म लगा सकते हैं। इस अलार्म में कई तरह की आवाज़ सेट की जा सकती है। जैसे कि शेर की दहाड़ या इंसानों की आवाज। जिससे जंगली जानवरों को लगेगा कि खेत में कोई है और फिर वह नहीं आएंगे। इस तरह के अलार्म 5 मिनट में बजते हैं तो अलार्म बजने वाला सर्किट फायदेमंद उपाय है।
- अपने खेत को चारों तरफ से बाड़ा बनाकर भी सुरक्षित कर सकते हैं। बाड़े से अंदर की हरियाली न दिखाई दे इसके लिए पुरानी साड़ियां लगा सकते हैं। जिससे जानवरों को हरियाली नहीं दिखेगी तो वह खेत में घुसने का प्रयास नहीं करेंगे।