जनवरी-फरवरी में खेत के मेड़ में लगाए ये पेड़ 15 लाख रु सालाना होगी कमाई, नाम न नाश पर खोल देगा किस्मत का ताला

खेत के मेड़ में पेड़ लगाकर भी अच्छी खासी कमाई की जा सकती है। तो चलिए आपको लाखों का मुनाफा देने वाले फल की खेती की जानकारी देते हैं-

खेत के मेड़ से आएंगे 15 लाख रुपए

खेत में तो कई तरह की फसलों की खेती की जाती है। कुछ किसान पारंपरिक फसलों की खेती करते हैं जबकि कुछ किसान अब नगदी फसलों की खेती की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं। जैसे की सब्जी फल फूल आदि किसान अगर चाहे तो खेत के मेड़ों में यानी कि किनारो पर भी कुछ पेड़ लगा सकते हैं जैसे कि नाशपाती का पेड़। नाशपाती के पेड़ो से सालाना 15 लाख की कमाई हो सकती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि कितने पेड़ इसके लिए लगाने होंगे।

एक पेड़ से कितनी होगी कमाई?

नाशपाती के पेड़ आप मेड़ो पर लगा सकते हैं। जिसमें एक पेड़ से करीब 15000 की कमाई होगी। क्योंकि एक पेड़ से 5 क्विंटल तक उत्पादन मिल जाता है। जिसकी कीमत ₹30 किलो तक मिल जाती है। किसान चाहे तो खेत के मेंड़ों में 100 पेड़ लगा सकते हैं और उससे 15 लाख सालाना कमाई कर सकते हैं। यानी कि 100 नाशपाती के पेड़ लगाएंगे तो उसे 15 लाख तक की कमाई हर साल हो सकती है। चलिए जानते हैं कि नाशपाती की बढ़िया वैरायटी कौन सी है, इसे लगाने का समय क्या है, और लगाने का तरीका क्या है, कब तक में यह तैयार होते हैं।

यह भी पढ़े- किसान चुपके से जनवरी के आखिरी सप्ताह या 15 फरवरी तक लगा दें ये देसी सब्जी, कम खर्चे में होगी ताबड़तोड़ कमाई

नाशपाती की खेती

नाशपाती के पेड़ की खेती करना चाहते हैं तो 10 फीट की दूरी में इसके पेड़ लगाइए। इसके पेड़ लगाने के समय दिसंबर, जनवरी, और फरवरी है तो अभी किसान जनवरी और फरवरी में भी इसकी खेती कर सकते हैं। डेढ़ फीट का गड्ढा खोद के इसके पौधे लगाए। नाशपाती की एसियन पियर वैरायटी अच्छी होती है। किसान जो गर्म इलाके में रहते हैं तो इसकी खेती कर सकते हैं। 5 साल में यह फल देने लगते हैं। धीरे-धीरे उनके फल देने की क्षमता बढ़ती जाती है। जैसे-जैसे पेड़ बड़ा होता है ज्यादा फल देता है। इसके पेड़ों से आने वाले 50 सालों तक कमाई होगी।

नाशपाती की खेती के लिए गहरी उपजाऊ मिट्टी अच्छी होती है। जिसमें जल निकासी की बढ़िया व्यवस्था हो। मिट्टी का पीएच मान 8.7 हो तो बेहतर माना जाता है। नाशपाती के पेड़ लगाते हैं तो सर्दियों में 15 दिन में और गर्मियों में एक सप्ताह के भीतर सिंचाई करें। अच्छा उत्पादन और पौधे के विकास के लिए पुरानी गोबर की खाद या वर्मी कंपोस्ट खाद का इस्तेमाल करें। समय-समय पर निराई गुड़ाई करें। नाशपाती के फसल को पकने में लगभग 145 दिन लगते हैं। इस तरह नाशपाती की खेती किसान आसानी से कर सकते हैं।

यह भी पढ़े- मूंगफली के छिलकों को कचरा समझने की ना करें भूल, मिट्टी को बना देगा सोना, जानिये कैसे बनाएं इससे शक्तिशाली खाद

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद 

Leave a Comment