खीरा की खेती कैसे करें, खीरा की खेती का समय क्या है ? जानिये संपूर्ण जानकारी

On: Monday, February 3, 2025 2:55 PM
खीरा की खेती में कमाई

खीरे की खेती किसानों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है| खीरे की खेती से अधिक मुनाफा लेने के लिए ये जानना जरूरी है कि खीरा की खेती कैसे करें, खीरा की खेती का समय क्या है? जानिये संपूर्ण जानकारी

खीरा की खेती का समय

आपको बता दे की साल में तीन बार, तीन सीजन में खीरे की खेती कर सकते हैं। जैसे कि खरीफ, रबी और जायद इन तीनों सीजन में खीरा की खेती होती है।

खीरा की डिमांड हमेशा बाजार में बनी रहती है। खीरा सेहत के लिए फायदेमंद है, सलाद के रूप में इसका सेवन किया जाता है। वहीं गर्मियों में खीरा की सबसे अधिक कीमत मिलती है। 80% तक इसमें पानी होता है। जिससे गर्मियों में ज्यादा खीरा की मांग होती है। तब अगर किसान खीरा की खेती करने की सोच रहे हैं तो बहुत अच्छा मौका है, इस गर्मी में खीराकी खेती से मालामाल होने का। तब सबसे पहले हम यह जानते हैं खीरा की खेती का समय।

खीरा की खेती में कमाई

किसान अगर गर्मी के लिए खीरा की खेती करते हैं तो उन्हें सबसे ज्यादा कमाई होगी। जिसमें समय की बात करें तो फरवरी से मार्च के बीच खीरा की खेती कर सकते हैं। बरसात में जून-जुलाई में भी खीरा की खेती की जाती है।

वह किसान जो मैदानी इलाकों में रहते हैं, खीरा की बुवाई गर्मी के मौसम में फरवरी मार्च के बीच और बरसात में जून जुलाई के बीच में ही करते हैं।

सर्दियों के लिए अगर खीरा की खेती करना चाहते हैं तो अक्टूबर में खीरा लगाएं। खीरा की खेती के लिए बेहतर तापमान की बात करें तो 32 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच का तापमान बेहतर होता है। जिसमें फूल खिलते समय 13 से 18 डिग्री के बीच का तापमान सही होता है।

खीरा की खेती कब और कैसे करें

नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार जानें खीरा की खेती कब और कैसे करें-

  • खीरा की खेती के लिए मिट्टी का पीएच मान 6 से 7 के बीच हो तो बेहतर होता है।
  • वही दोमट मिट्टी खीरा की खेती के लिए बेहतर होती है। जिसमें पानी की निकासी की बढ़िया व्यवस्था हो। खेत में पानी रुकना नहीं चाहिए।
  • खीरा की खेती के लिए बढ़िया मिट्टी को भुरभुरा बनाएं। इसके लिए बुवाई से पहले करीब 3 से 4 बार खेत की जोताई करें।
  • अधिक उत्पादन के लिए जैविक खाद डालें। खीरा की बुवाई करते समय अंकुरण का प्रतिशत ज्यादा लेने के लिए हर गड्ढे में तीन से चार बीज लगाएं।
  • अगर अंकुरण होने के बाद दो से अधिक बीज है तो उन्हें निकाले। एक गड्ढे में दो बीज का ही पौधा रहने दे।
  • खरपतवार समय-समय पर निकालते रहे। जिसके लिए समय पर निराई-गुड़ाई करें।
  • इसके अलावा सिंचाई के बात करें तो अगर से शुष्क मौसम में खीरा लगा रहे हैं तो 4 से 5 दिन के अंतराल में सिंचाई करें।
  • खीरा की खेती के लिए स्केटिंग और मल्चिंग विधि का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे लागत में कम आएगी।

यह भी पढ़े- खीरे की ये किस्म देगी 4 महीने तक उत्पादन

खीरा की खेती में कमाई

खीरा की खेती में अन्य फसलों की तुलना में अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है। जिसमें खीरा की खेती से होने वाली कमाई की बात करें तो अगर किसान 20 से 25000 की लागत में खीरा की खेती करते हैं तो एक सीजन से ₹80,000 से लेकर ₹1,00000 तक की कमाई कर सकते हैं। इसके अलावा कीमत पर भी निर्भर करता है कि किसान को किस मंडी में कितनी कीमत मिल रही है। उसके अनुसार उन्हें कमाई होती है।

जिसमें एक एकड़ में खेती करते हैं तो 400 क्विंटल तक खीरा का उत्पादन मिल जाता है। लेकिन इसके लिए किसानों को कई चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। जिससे फसल से अच्छी पैदावार मिले, किसी तरह का नुकसान ना हो।

खीरा की उन्नत किस्म

खीरा की खेती से अच्छी पैदावार और मंडी में अधिक कीमत लेने के लिए अच्छे किस्म के खीरे के बीजों का चुनाव करें। तभी फायदा होगा। जिसके लिए सबसे पहले अपने मंडी की डिमांड जाने। कि आपके मंडी में किस खीरे की सबसे अधिक कीमत मिलती है। उसके बारें में जानकारी लीजिये। वही अगर अन्य खीरा की कुछ उन्नतशील किस्मों की बात करें तो पूसा बरखा, पूसा संयोग, स्वर्ण पूर्णिमा, पूसा उदय, स्वर्ण अगेती, पंजाब सलेक्शन, स्वर्ण शीतल, खीरा 90, कल्यानपुर हरा खीरा, पीसीयूएच- 1, पूना खीरा, खीरा 75, पूसा उदय और स्वर्ण पूर्णा आदि बढ़िया है इनका चयन कर सकते है।

खीरा के लिए उर्वरक

फसल को समय पर अगर पोषक तत्व दिए जाते है तो उत्पादन अधिक मिलता है। जिसमें एक एकड़ खेत के हिसाब से किसान अगर चाहे तो 90 किलो यूरिया, 125 किलो सिंगल सुपर फास्फेट इसके साथ 35 किलो म्यूरेट ऑफ पोटाश दे सकते है। जिसमें जब खेत तैयार करते है उस समय यूरिया को 3 भागों में पहले बांटे उसके बाद 1 भाग उसमें 30 किलोग्राम यूरिया के साथ सिंगल सुपर फास्फेट एवं म्यूरेट ऑफ पोटाश की पूरी मात्रा लें। इससे बढ़िया उपज मिलेगी। लेकिन जैविक खेती कर रहे है तो बढ़िया पुराना गोबर खाद दें।

गमले में कैसे उगाएं खीरा

नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार जानिए गमले में खीरा कैसे लगाएं-

  • घर पर भी गमले में खीरा लगाया जा सकता है।
  • जिसमे खीरा लगाने के लिए बड़े आकार के गमले का चुनाव करें। जैसे की 20 इंच का गमला।
  • इतने बड़े गमले में दो से तीन पौधे लगा सकते हैं।
  • मिट्टी को उपजाऊ बनाने के लिए बढ़िया पुरानी गोबर की खाद और नदी की रेत मिट्टी में मिलाएं।
  • इसके बाद पानी की निकासी व्यवस्था करने के लिए चार से पांच छेद करके रखें और उसके ऊपर पत्थर या पुराने गमले के टुकड़े भी डाल सकते हैं।
  • इसके बाद मिट्टी को भरें।
  • फिर बीजो को लगाकर हल्की मिट्टी का छिड़काव करें।
  • बीज से अंकुरण तैयार होने में एक सप्ताह का समय लगता है।
  • गमले को उस जगह पर रखें जहां पर धूप-छाँव बढ़िया पौधे को मिले।
  • जब खीरा की बेल बड़ी होने लगे उसको सपोर्ट देने के लिए रस्सी और लकड़ी का छोटा मंडप बनाएं।
  • समय-समय पर पानी डालें। खरपतवार निकालते रहे।
  • बढ़िया खीरा खाने के लिए उन्नत किस्म का बीज चुने।

नोट: इस रिपोर्ट में दी गई जानकारी किसानों के निजी अनुभवों और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध इंटरनेट स्रोतों पर आधारित है। किसी भी जानकारी का उपयोग करने से पहले कृषि विशेषज्ञों से परामर्श अवश्य करें।

यह भी पढ़े- खीरे की ये किस्म से मिलेगा 4 महीने तक लगातार बंपर उत्पादन

Leave a Comment