किसानों के हित में केंद्रीय बजट 2025-26 में बहुत कुछ रहा। जिससे किसानों की आय में वृद्धि की जा सकती है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसानों के लिए कई बड़े ऐलान किये। तो चलिए जानते है बजट में किसानों के लिए रहा और नई MSP दरें क्या है-
केंद्रीय बजट 2025-26 में किसानों के लिए क्या है?
नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार जानिये केंद्रीय बजट 2025-26 में किसानों को होने वाले फायदे-
- डेयरी और मछली पालन के लिए 5 लाख रुपए तक का लोन, मिल रहा है जिससे अपना व्यवसाय शुरू कर सकते है।
- देश में पीएम धन-धान्य कृषि योजना शुरु होगी, इससे 100 जिलों को लाभ मिलेगा।
- इसके आलावा किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रु कर दी गई है।
- इतना ही नहीं समुद्री उत्पाद सस्ते हो जाएंगे, जिसमें कस्टम ड्यूटी 30% से घटाकर 5% कर दी गई है।
- बता दे कि मिथिलांचल में पश्चिमी कोसी नहर परियोजना शुरू की गई। 50 हजार हेक्टेयर क्षेत्र के किसानों को फायदा।
- सरकार दालों में आत्मनिर्भर होने के लिए 6 साल का मिशन रख रही है।
- सरकार अंडमान, निकोबार और गहरे समुद्र में मछली पकड़ने को बढ़ावा देना चाहती है।
- बिहार में मखाना बोर्ड का गठन किया जाएगा।
- कपास उत्पादन के लिए 5 साल की कार्ययोजना, प्रोडक्शन- मार्केटिंग सरकार ध्यान केंद्रित करेगी।
- साथ ही बता दे कि पोस्ट पेमेंट बैंक पेमेंट सर्विस ग्रामीण योजनाओं में बढ़ेगी।
- असम के नामरूप में नया यूरिया प्लांट लगाया जाएगा, जिससे किसानों को बड़ा फायदा होगा।
फसलों की MSP बढ़ाई गई
खेती किसानी में फायदा तभी है जब फसल की अच्छी कीमत किसानों को मिले। जिसमें सरकार भी चाहती है कि किसानों को फसलों का अधिक मूल्य मिले। जिससे खेती में फायदा हो। इस समय किसानों को 2025 में मिनिमम सपोर्ट प्राइस यानी कि MSP दर बढ़ा दी गई है। जिसमें गेहूं की एमएसपी को 150 रु प्रति क्विंटल बढ़ाई गई है। जिसके बाद कीमत 2,425 रु हो गया है। चलिए आपको गेंहू के आलावा चना, सरसों और अन्य फसलों की MSP की जानकारी देते है।
यह भी पढ़े- Budget 2025: किसानों के लिए वित्त मंत्री ने खोला पिटारा, हुए 4 बड़े ऐलान, 3 लाख नहीं 5 लाख रु किसानों को मिलेगा, नई योजना..
फसल का नाम और नया MSP रेट
नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार फसल का नाम और MSP रेट 2025 जानिये-
- चना 5650 रु प्रति क्विंटल
- सरसों 5950 रु प्रति क्विंटल
- गेहूं 2425 रु प्रति क्विंटल
- जौ 1980 रु प्रति क्विंटल
- सूरजमुखी 5940 रु प्रति क्विंटल
- मसूर 6700 रु प्रति क्विंटल
यह भी पढ़े- MP में गेहूं के दामों में उछाल! क्या बढ़ेगी गेहूं की MSP ? या फिर किसानों को होगा घाटा? जानें