कम्बल कीड़ा जिसे बिहार में भुआ भी कहते हैं यह बगीचे में, खेतों में पाया जाता है। जिससे पौधों को बहुत नुकसान होता है चलिए इसे खत्म करने का सस्ता सरल तरीका बताते हैं-
कम्बल कीड़ा की समस्या
इस समय कम्बल कीड़ा की समस्या बहुत आ रही है। वह लोग जो बड़े पैमाने पर खेती करते हैं या जिन्होंने अपने बगीचे में थोड़ी बहुत सब्जी लगा रखी है तो यह यह कीड़ा सब बर्बाद कर दे रहा है। इस कीड़े से फूल, फल, सब्जी सभी को समस्या होती है। ज्यादातर यह सहजन के पेड़ में बिहार में देखा जाता है। इसके अलावा यह फूलों की पत्तियों को भी खा जाता है, तुलसी के पत्तियों को भी यह खा जाता है, कम्बल कीड़ा घर में भी घुस आते हैं। अगर यह शरीर में छू जाते हैं तो खुजली होने लगती है।
यह बाल वाले कीड़े होते हैं, यह पत्तियों को खा लेते हैं पौधे को सुखा देते हैं। चलिए कम्बल कीड़ा भगाने का तरीका जानते हैं जो की बिल्कुल घरेलू है।
यह भी पढ़े-एक एकड़ से 60 दिन में 1 लाख रु का शुद्ध मुनाफा लेना है तो यह सब्जी लगाए और 1 महीने में लखपति बन जाए
कम्बल कीड़ा कैसे भगाएं
नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार कम्बल कीड़ा को भगाने के लिए घोल बनाने और उसे इस्तेमाल करने का तरीका जानें-
- कम्बल कीड़ा को भगाने के लिए आप एक स्प्रे बोतल ले लीजिए और उसमें आधा लीटर पानी भर लीजिए।
- फिर एक चुटकी मतलब की एक चम्मच का एक चौथाई भाग (एक चम्मच का आधे से भी आधा भाग) लेना है फिर पानी में अच्छे से मिलाना है।
- इसके बाद थोड़ा सा और पानी डाल दीजिए, करीब आधा कप। फिर इसे बंद करके जहां पर यह कम्बल कीड़ा है वहां पर छिड़क दीजिए।
- कम्बल कीड़ा तुरंत खत्म हो जाएंगे।
- इस घोल को तैयार करते समय इस बात का ध्यान रखें की बहुत ज्यादा डिटर्जेंट पाउडर का इस्तेमाल नहीं करना है। ज्यादा डिटर्जेंट पाउडर से पत्ते जल जाते हैं। इसलिए बहुत कम मात्रा में इस्तेमाल करें।
- अगर 2 लीटर पानी ले रहे हैं तो एक चम्मच या उससे भी हल्का कम डिटर्जेंट पाउडर डाले।
- इस घोल का इस्तेमाल करने से मिलबग की समस्या भी खत्म होती है।
नोट: इस रिपोर्ट में दी गई जानकारी किसानों के निजी अनुभवों और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध इंटरनेट स्रोतों पर आधारित है। किसी भी जानकारी का उपयोग करने से पहले कृषि विशेषज्ञों से परामर्श अवश्य करें।
यह भी पढ़े- बिना मेहनत फटाफट होगी लहसुन की बुवाई, यह देसी जुगाड़ है जबरदस्त, Video में देखें इसे बनाने का तरीका