दुधारू बकरी की खुराक में शामिल करें यह खास चीज, दूध के उत्पादन में होगी वृद्धि और सेहत रहेगी तंदुरुस्त

दुधारू बकरी की खुराक में शामिल करें यह खास चीज। बकरी पालन हर दूसरे घर में किया जाता है। भारत देश में पशुपालन को बहुत ज्यादा महत्व दिया जाता है। अब ऐसे में कई लोग बकरी पालन करते हैं लेकिन उनको इस बात का नॉलेज नहीं होता की बकरियों को खुराक में क्या खिलाना होता है और खास करके दुधारू बकरियो की खुराक में आपको क्या शामिल करना चाहिए।

बकरी पालन करके लोग दूध बेचकर पैसा कमाते हैं। लेकिन अब ऐसे में बकरी के दूध का उत्पादन कैसे बढ़ाया जाए इसके लिए आपको उनका खास तरह की खुराक देनी होती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

बकरियो की खुराक

दूध देने वाली बकरियां को ज्यादा खुराक की आवश्यकता पड़ती है। इसीलिए एक लीटर तक दूध देने वाली बकरियां को रोजाना आपको 300 ग्राम दान देना बहुत जरूरी होता है। बकरियों को आपको धीरे-धीरे करके दिन में दो बार इतना दाना खिला देना चाहिए। अगर आप बकरियों की खुराक पर ध्यान देते है तो आपको अधिक मात्रा में दूध उत्पादन मिलता है।

यह भी पढ़े: गेहूं के दामों में MSP से 23% का ऐतिहासिक उछाल, वही आटे की कीमतों ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड

बकरी को कितनी मात्रा में चारा खिलाएं

बकरी को दिन भर में लगभग 4 किलो चारा खिला देना चाहिए। बकरी को सूखा चारा और हरा चारा दोनों का मिश्रण बनाकर खिलाना चाहिए। सर्दियों के मौसम में बकरी को लगभग 700ml पानी पिलाना चाहिए वही गर्मी में 2 लीटर पानी पिलाना चाहिए। बकरियों को अलग-अलग पेड़ पौधों की हरी पत्तियां खिलाते रहना चाहिए।

दूध की मात्रा में होगी बढ़ोतरी

बकरियों की खुराक में अगर आप इन सब चीजों को शामिल कर देते हैं तब ऐसे में बकरियां स्वस्थ महसूस करती है साथ ही इनकी दूध देने की क्षमता भी बढ़ने लगती है। बकरियों को सही तरह की खुराक अगर दी जाए तो कुछ ही दिनों में बकरी के दूध देने की क्षमता में वृद्धि देखने को मिलती है।

नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद