गाय की यह 6 नस्ल दूध से भर देगी टंकी, महीने भर में होगी लाखों की कमाई, जानिए देसी गाय के नाम और खासियत

On: Tuesday, August 12, 2025 1:55 PM
ज्यादा दूध देने वाली देसी गाय की नस्ल

ज्यादा दूध देने वाली देसी गाय की नस्ल की तलाश है? तो चलिए, 6 बेहतरीन और शानदार देसी गायों की जानकारी देते हैं।

देसी गाय के पालन में कमाई

दूध उत्पादन के लिए पशुपालन करना है तो देसी गाय एक अच्छा विकल्प होती है। देसी गाय का दूध, दही आदि ऊँचे दामों पर बिकता है तथा इनका पालन-पोषण भी आसानी से किया जा सकता है। यहाँ कुछ ऐसी देसी गायों की जानकारी दे रहे हैं, जो ज्यादा मात्रा में दूध देती हैं और काफी मजबूत भी होती हैं।

1. गिर गाय

गिर गाय की उत्पत्ति गुजरात के गिर जंगल में बताई जाती है। इसका रंग लाल और पूरे शरीर पर चित्तीदार धब्बे होते हैं। इसके कान लंबे और लटकते हुए होते हैं। यह एक बियान में 1500 से 2500 लीटर दूध देने की क्षमता रखती है। प्रतिदिन 10 से 12 लीटर दूध प्राप्त किया जा सकता है।

2. साहिवाल गाय

साहिवाल गाय का पालन करना भी एक अच्छा विकल्प है। इसकी उत्पत्ति पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के साहिवाल जिले में मानी जाती है। इनका रंग लाल होता है और कान छोटे होते हैं। यह एक बियान में 2000 से 3000 लीटर दूध देने की क्षमता रखती है। प्रतिदिन 10 से 16 लीटर दूध दे सकती है। कठोर मौसम में भी यह आसानी से जीवित रह सकती है। इनका स्वभाव शांत होता है और यह A2 प्रकार का दूध देती है।

3. लाल सिंधी गाय

लाल सिंधी गाय का पालन भी लाभदायक है। यह 12 से 20 लीटर तक दूध देने की क्षमता रखती है। इनका रंग गहरा लाल होता है और यह गर्मी में भी अच्छे से रह सकती हैं।

यह भी पढ़े- किसानों के खाते में आए 3900 करोड़ रुपए, कई राज्यों के किसान हुए लाभान्वित, कृषि मंत्री ने बताया किसानों को भगवान, जानिए योजना

4. थारपारकर गाय

थारपारकर गाय प्रतिदिन 10 से 15 लीटर दूध देने की क्षमता रखती है। यह गर्मी और सर्दी, दोनों मौसम में आसानी से रह सकती है। इसका पालन राजस्थान और गुजरात के कुछ इलाकों में ज्यादा होता है।

5. राठी गाय

राठी गाय को भी अच्छा विकल्प माना जाता है। यह 7 से 12 लीटर प्रतिदिन दूध देने की क्षमता रखती है। इनका रंग हल्का भूरा या चित्तीदार होता है और यह गर्म इलाकों में भी आराम से रह सकती है।

6. कांकरेज गाय

कांकरेज गाय 6 से 10 लीटर दूध देने की क्षमता रखती है। यह मजबूत शरीर वाली होती है और कृषि कार्य में भी काम आती है। इसका दूध भी A2 प्रकार का होता है, जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।

यह भी पढ़े- किसानों को 50 हजार रु का पुरस्कार देगी सरकार, कृषक उपहार योजना में हुआ बदलाव, जानिए अब किसे मिलेगा फायदा

Leave a Comment