ऊपर मुर्गी नीचे मछली पालन, यह जुगाड़ कमाई 2 लाख रु तक बढ़ा देगा, खर्चा घटा देगा, आइये बताएं कैसे

On: Friday, October 10, 2025 12:45 PM
एक साथ मछली और मुर्गी पालन में फायदा

मछली और मुर्गी पालन एक साथ कर सकते हैं चलिए आपको एक ऐसा तरीका बताते हैं जिससे खर्च कटेगा कमाई बढ़ेगी-

एक साथ मछली और मुर्गी पालन में फायदा

मछली और मुर्गी पालन दोनों व्यवसाय में अच्छा मुनाफा है। लेकिन आपको बता दे कि इन दोनों कामों को एक साथ किया जा सकता है। नीचे मछली पाली जा सकती है उसके ऊपर मुर्गी का पालन किया जा सकता है। इससे डबल मुनाफा होगा और खर्चा भी घट जाएगा। आपको बता दे कि यह एक ऐसा जुगाड़ है जो की मछलियों को फ्री का चारा देता है। लगभग 30 से 40 % तक मछलियों को फ्री में खाना मिल जाता है। जिससे मछली पालन का खर्चा बढ़ जाता है और मुर्गियों की साफ सफाई भी नहीं करनी पड़ती उसकी व्यवस्था भी हो जाती है।

ऊपर मुर्गी और नीचे मछली कैसे पालेंगे

जैसा कि आप जानते हैं तालाब में मुर्गी का पालन किया जाता है, और तालाब के ऊपर एक ऐसा मॉडल तैयार किया जा सकता है जिसमें मुर्गियां पाली जा सकती हैं। दरअसल तालाब के ऊपर शेड बनाया जाता है और फिर उनके रहने की अच्छी व्यवस्था की जाती है। खुली जगह बनाई जाती है।

जिससे हवा आए जाए, साफ पानी मुर्गियों को दिया जाता है, और मुर्गियों के बढ़िया अच्छे दाने की व्यवस्था की जाती है, और मुर्गियों का जो बीट होता है वह पानी में नीचे से गिर जाता है, और उससे सूक्ष्म पौधे उगते हैं जिनका मछलियां सेवन करती हैं। लेकिन ध्यान रखें बहुत ज्यादा पानी में अमोनिया और नाइट्रोजन का स्तर ना बढे नहीं तो इससे नुकसान हो सकता है।

इसलिए इसका ध्यान रखें मछलियों का पानी भी साफ रहना चाहिए। मछली और मुर्गी पालन एक साथ करने से अंडा उत्पादन मांस उत्पादन भी कर सकते हैं, और मछली पालन में तो कमाई होती है, उसके चारे दाने की व्यवस्था भी हो जाती है, जिसमें तालाब नीचे बनाया जाता है, उसके ऊपर 8-10 फीट ऊपर शेड बनाया जाता है जिसमें मुर्गियां रखी जाती है।

1 हेक्टेयर तालाब की मछली के लिए कितनी मुर्गी चाहिए होगी

मुर्गियों की संख्या की बात करें तो एक हेक्टेयर का अगर तालाब बनाया हुआ है तो उसके लिए 500 से 600 मुर्गियां रख लेंगे तो अच्छा होगा। उतने में मछलियों के लिए बहुत ज्यादा चारा तैयार हो जाएगा और मुर्गी पालन से भी अच्छी आमदनी इतने में हो सकेगी।

यह भी पढ़े- किसानों को सरकारी कर्मचारियों का 1 दिन का वेतन मिलेगा, पशुपालक और मुर्गी पालक को भी आर्थिक मदद