अगर आप भी चाहते हैं कि गमले में लगा अमरुद जैसे बड़े फल लगा लें और फलों से लदा रहे पौधा, तो चलिए आपको बताते हैं बागवानी के कंपटीशन में पहला प्राइज जीतने वाले पदम सिंह का सीक्रेट-
गमले में आएंगे बड़े-बड़े अमरूद
गमले में भी अमरूद का पौधा लगाया जा सकता है और बड़े-बड़े अमरुद प्राप्त किये जा सकते हैं। लेकिन उसके लिए आपको बढ़िया पॉटिंग मिक्स यानी की मिट्टी का मिश्रण तैयार करना होगा। सही आकार के गमले का चुनाव करना होगा और वैरायटी का भी पूरा ध्यान रखना होगा। जिसमें आपको बता दे की बागवानी में पहला प्राइज जीतने वाले पदम सिंह जी द्वारा इन सब चीजों की जानकारी दी गई है तो चलिए आप भी जान लीजिये।
गमले का आकार
अमरूद ज्यादातर लोगों ने जमीन पर लगा देखा होगा। क्योंकि उसका पेड़ बड़ा होता है। लेकिन आपको बता दे की गमले में भी अमरुद लगाकर लोग बड़े-बड़े फल ले रहे हैं। जैसे कि पदम जी, उन्होंने बताया कि अमरुद लगाने के लिए करीब 16 इंच का बड़ा गमले का चुनाव करें। जिससे पौधे को विकसित होने के लिए अच्छी जगह मिले, और पोषण ग्रहण करने के लिए पर्याप्त मिट्टी और पोषक तत्व मौजूद हो।

सही वैरायटी का चयन
अगर आप चाहते हैं कि आपके द्वारा लगाया गया अमरूद का पौधा जल्दी फल दे तो इसके लिए ग्राफ्टेड पौधा ही लगाएं। जिसमें पदम सिंह जी बताते हैं कि उन्होंने थाई पिंक वैरायटी अमरुद लगाया हुआ है। इसके पेड़ छोटे होते हैं और पत्तियां भी छोटी होती है। फल का रंग गहरा गुलाबी होने के कारण इस पिंक अमरुद के नाम से भी जाना जाता है। गमले में लगाने के लिए यह बढ़िया वैरायटी है।
पॉटिंग मिक्स
इसके बाद मिट्टी का मिश्रण सही होना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। जल निकासी वाली बढ़िया मिट्टी का चयन करें। मिट्टी में नमी बनाए रखें और मिट्टी तैयार करते समय उसमें 50% सामान्य मिट्टी के साथ 50% गोबर की पुरानी खाद मिलाएं और थोड़ा सा नीम खली भी मिला लेना है। पदम सिंह जी का कहना है कि नीम खली फंगीसाइड के रूप में काम करेगी जो की बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। पदम सिंह जी यूनिक फार्मिंग करने के लिए फेमस है, बागवानी के एक्सपर्ट माने जाते हैं। अगर गमलें में अमरुद लगा रहे है तो पानी की निकासी की बढ़िया व्यवस्था करें। पानी रुकना नहीं चाहिए।