Goat Farming: इस नस्ल की बकरियां देती है गाय जितना दूध, मांस के लिए है प्रसिद्ध, 14 बच्चों को जन्म देकर बढ़ा देंगी कारोबार

On: Sunday, July 13, 2025 2:31 PM
दूध और मांस के लिए प्रसिद्ध बकरी की नस्ल

बकरी पालन के लिए इस नस्ल का करें चुनाव ज्यादा दूध देती है, मांस भी उच्च गुणवत्ता वाला होता है, जानिए इनकी कीमत और खासियत-

बकरी पालन

बकरी एक छोटा जानवर होता है। गाय-भैंस की तुलना में इसका पालन पोषण करना आसान हो सकता है। बकरी का दूध सेहत के लिए फायदेमंद होता है। जिससे इसकी डिमांड बनी रहती है। बकरी का मांस भी डिमांड में रहता है, और इस व्यवसाय को तेजी के साथ बढ़ाया जा सकता है। इसमें खर्च भी अन्य पशुओं की तुलना में कम हो सकता है।

अगर आपके पास आसपास मैदान है तो इन्हें चराने के लिए भी सुविधा हो जाएगी, चारा का खर्चा कम होगा। तो इसीलिए यहां पर आपको एक बकरे की एक ऐसी नस्ल की जानकारी देने जा रहे हैं जो की गाय के जैसे दूध देने में माहिर है और इसका मांस भी बढ़िया होता है।

दूध और मांस के लिए प्रसिद्ध बकरी की नस्ल

दरअसल यहां पर जमुनापारी बकरी की बात की जा रही है। कुछ लोग इसे गाय भैंस से भी मिलाते हैं। क्योंकि यह डेढ़ से 2 लीटर दूध दे सकती है। इसका मांस भी गुणवत्ता वाला होता है। इसके शरीर के बनावट की बात करें तो सफेद रंग की बकरी होती है, पेट पर शरीर पर बड़े बाल होते हैं, सींग इसके छोटे होते हैं, उनके कान बड़े, और मुड़े हुए होते हैं।

बकरी की यह नस्ल लंबी होती है। वजन भी अधिक होता है। जिससे इस बकरी के पालन में फायदा है। यह बकरी 12 से 14 बच्चे जन्म देती है। जिससे कारोबार जल्दी बढ़ाया जा सकता है। इस बकरी का इस्तेमाल क्रॉस ब्रीडिंग और ग्रेडिंग के लिए भी करते हैं। जमुनापारी नस्ल की बकरी घरेलू बकरी के लिए जानी जाती है। चलिए जानते हैं इसकी कीमत के बारे में।

यह भी पढ़े- Farming Boots: किसानों के पैरों को मिलेगी फुल सिक्योरिटी, सांप नहीं काटेगा, कपड़ों पर कीचड़ का छींटा भी नहीं पड़ेगा, जानें कीमत

इस बकरी की कीमत

बकरी की कीमत अच्छी मिलेगी तो बकरी पालन में मुनाफा होगा। जिसमें जमुनापारी बकरियों की बात करें तो उत्तर प्रदेश की उत्पन्न हुई यह बकरी की नस्ल है, इसका नाम यमुना से लिया गया है। इसकी कीमत की बात करें तो बकरी के उम्र वजन और दूध देने की क्षमता के आधार पर 15 से ₹30000 तक हो सकता है। बकरियों को पालने के लिए स्वच्छ वातावरण और संतुलित आहार की व्यवस्था करनी चाहिए। जिसमें बकरियों का समय-समय पर टीकाकरण करवाना भी चाहिए।

यह भी पढ़े- बिना बिजली-डीजल के चलेगी ये छुटकी मशीन खरपतवार मिनटों में छूमंतर कर देगी, बिना पसीना बहाएं एक दिन का काम 1 घंटे में करें

Leave a Comment