घर पर ऐसे लगाएं सिंघाड़ा, दिल का रखेगा ख्याल, पोषक तत्वों का है खजाना, जानें सिंघाड़ा लगाने सरल तरीका

घर पर ऐसे लगाएं सिंघाड़ा, दिल का रखेगा ख्याल, पोषक तत्वों का है खजाना, जानें सिंघाड़ा लगाने सरल तरीका।

सिंघाड़ा सेहत के लिए है फायदेमंद

सिंघाड़ा तालाब से मिलने वाला फल है जो की सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इसका स्वाद भी बढ़िया होता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन b6 और पोटेशियम जैसे कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं तो पानी की कमी दूर हो जाती है। इससे वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। थायराइड को भी इसे नियंत्रित किया जा सकता है।

इतना ही नहीं यह दिल के लिए भी फायदेमंद होता है। यह दिल का ख्याल रखता है। सिंघाड़े में 74% तक पानी होता है। जिससे भूख भी शांत हो जाती है। चलिए आपको बताते हैं कि सिंघाड़ा आप घर पर कैसे उगा सकते हैं वह भी बहुत आसानी से।

यह भी पढ़े-मधुमालती करोड़ो फूलों से लबालब भर जाएगी, पौधे की जड़ में महीने में 1 बार डालें ये खाद, फिर सभी समस्या छूमंतर

सिंघाड़ा घर पर कैसे लगाएं

नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार घर पर उगाएं सिंघाड़े का पौधा।

  • घर पर सिंघाड़ा लगाने के लिए आपके पास एक टब या कंटेनर होना चाहिए जो की गोलाकार का हो और गहरा हो जिसमें आप पानी भर सके।
  • इसके बाद आपको सिंघाड़े की भी आवश्यकता होगी पौधा लगाने के लिए। तब बाजार से बढ़िया सिंघाड़ा लेकर आना है।
  • सिंघाड़ा का पौधा सिंघाड़े से या पुराने पौधे से भी आप लगा सकते हैं। सिंघाड़ा से लगाना भी आसान है।
  • आपको पहले सिंघाड़ा लेना है और उसको पानी के बर्तन में डालना है जो सिंघाड़े जमीन पर तली में बैठ जाते हैं वही सिंघाड़े पौधे बनते हैं जो सिंघाड़े आपको पानी में तैरते नजर आएंगे वह मेच्योर सिंघाड़े नहीं होते, वह नहीं लगेंगे। तब आपको तली में बैठे हुए सिंघाड़े लेना है और फिर उससे पौधा उगाना है।
  • जिसके लिए आपको तब या प्लास्टिक का कोई कंटेनर लेना है।
  • उसमें नीचे मिट्टी डालनी है। अगर आपको तालाब की चिकनी मिट्टी मिल जाती है तब तो बहुत ही अच्छा है। अगर नहीं मिलती तो आप अपने बगीचे की साधारण मिट्टी डाल सकते हैं।
  • उसके बाद पानी भर देना है। पानी आपको इतना डालना है की सिंघाड़ा लगाने के बाद वह दिखाई ना दे। फिर आपको मिट्टी में सिंघाड़ा दबाना है।
  • सिंघाड़ा में जो भाग छेद वाला होता है आपको उसे नीचे रखना है। यानी कि ब्रोकन पार्ट को नीचे दबाना है और पौधा ऊपर तरफ से फिर बाद में उगेगा।
  • आपको इस कंटेनर को धूप वाले जगह पर रखना है। जहां पर पूरे दिन की धूप आती हो।
  • पानी का आपको ध्यान रखना है पानी हमेशा भरा हुआ होना चाहिए। ताकि सिंघाड़ा दिखाई ना दे। कुछ ही दिनों में आपको पौधा नजर आएगा और फिर एक पौधे से कई सारे पौधे भी तैयार हो जाते हैं।

यह भी पढ़े-नौसिखिया किसान भी इस फसल से 35 दिन में 1 एकड़ से 3 लाख 50 हजार रु कमा रहे, जानिये लागत और कैसे करें खेती

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद 

Leave a Comment