ये चीज नींबू के पौधे के लिए बहुत फायदेमंद साबित होती है इसमें कई पोषक तत्व के गुण होते है जो पौधे को पोषण देते है तो चलिए जानते है कौन सी चीज है।
छोटा सा पौधा अनगिनत नींबू से लद जाएगा
गर्मियों के दिनों में नींबू की हर घर में बहुत ज्यादा मांग होती है जिससे इसकी डिमांड को देखते हुए बाजार में इसकी कीमत आसमान छूने लगती है। इसलिए घर में नींबू का पौधा जरूर लगाना चाहिए कई बार नींबू के पौधे में फल आना कम हो जाते है आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बता रहे है जो नींबू के पौधे में फलों की पैदावार को कई गुना मात्रा में बड़ा देती है ये चीज आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगी इसमें कई पोषक तत्व के गुण होते है जो पौधे को भरपूर पोषण देते है तो चलिए जानते है कौन सी चीज है।

नींबू के पौधे में डालें ये 10 रु की ये चीज
नींबू के पौधे में डालने के लिए हम आपको फिटकरी के बारे में बता रहे है फिटकरी नींबू के पौधे में फलों की पैदावार को बढ़ाने लिए बहुत फायदेमंद होती है फिटकरी में एल्युमिनियम सल्फेट और पोटेशियम सल्फेट के गुण होते है जो नींबू के पौधे की वृद्धि और मजबूती के लिए फायदेमंद होते है फिटकरी का इस्तेमाल नींबू के पौधे में करने से फल और फूल कई गुना मात्रा में आने लगते है फिटकरी पौधे में कीट रोग लगने की समस्या से भी छुटकारा दिलाती है इसलिए फिटकरी का इस्तेमाल नींबू के पौधे में जरूर करना चाहिए।
कैसे करें उपयोग
नींबू के पौधे में फिटकरी का उपयोग बहुत फायदेमंद और उपयोगी साबित होता है इसका उपयोग करने के लिए 1 लीटर पानी में 5 ग्राम फिटकरी पाउडर को मिलाकर घोल बना लेना है फिर नींबू के पौधे की मिट्टी की गुड़ाई करके पौधे में फिटकरी वाले पानी को डालना है ऐसा करने से नींबू के पौधे को भरपूर पोषण मिलेगा जिससे पौधे में फलों की पैदावार कई गुना मात्रा में बढ़ जाएगी। ध्यान रहे इसका इस्तेमाल नींबू के पौधे में महीने में एकबार ही करना है।

नमस्ते दोस्तों, मैं नंदिनी । पिछले 2 साल से पत्रकारिता में काम कर रही हूं और अलग-अलग विषयों पर लिखना मुझे बहुत पसंद है। खासतौर पर खेती, बागवानी और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों में मेरी गहरी रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि आपको सच्ची और सही जानकारी दे सकूं, ताकि आप इन विषयों को अच्छे से समझ सकें। अगर आप भी इन जरूरी और दिलचस्प बातों को जानना चाहते हैं, तो जुड़े रहें https://khetitalks.com/ के साथ। धन्यवाद













