गमले में लगाएं जामुन का पेड़, घर पर ही मिलेंगे ताजे जामुन, जानें सबसे आसान तरीका

गमले में लगाएं जामुन का पेड़, घर पर ही मिलेंगे ताजे जामुन, जानें सबसे आसान तरीका। इस लेख में हम जामुन का पौधा किस मिट्टी में कब कैसे लगाएं ये सब जानेंगे।

गमले में लगाएं जामुन का पेड़

गमले में फल, फूल, सब्जी आदि लगाने की हम जानकारी रोजाना लेकर आते हैं। जिसमें आज हम जानेंगे कि आप गमले में जामुन का पेड़ कैसे लगाएं। जामुन का पेड़ अब लोग गमले में भी लगा लेते हैं और छत पर या फिर बगीचे में रख लेते हैं और उन्हें ताजा फल खाने को मिलते हैं। तब अगर आप भी अपने गमले में जामुन का पेड़ लगाकर ताजा फल लेना चाहते हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि जामुन का पेड़ लगाने की पूरी जानकारी।

जामुन का पेड़ कब लगाएं

अभी बरसात का मौसम चल रहा है तो आप जामुन का पेड़ लगा सकते हैं। बता दे कि जामुन का पेड़ जुलाई-अगस्त में ही लगाते हैं। जिसमें गर्मियों में उन्हें अप्रैल से मई में फूल देखने मिलेंगे और जून-जुलाई में फल और यह फल जुलाई-अगस्त के महीने तक में पक जाते हैं और खाने लायक हो जाते हैं।

जामुन का पेड़ कैसे लगाना चाहिए

जामुन का पेड़ लगाने के लिए सबसे सही विधि है ग्राफ्टेड। आप ग्राफ्टेड पौधा नर्सरी से लेकर लगा सकते हैं या खुद भी कलम बाँध कर पौधा लगा सकते हैं। इससे दो से तीन साल के बीच आपको उसमें फल देखने को मिल जाएंगे।

गमले में लगाएं जामुन का पेड़, घर पर ही मिलेंगे ताजे जामुन, जानें सबसे आसान तरीका

यह भी पढ़े- 10 तरह के गुड़हल घर में फ्री में लगाए, यह है गुड़हल लगाने का Best मौसम और तरीका

जामुन का पेड़ किस गमलें में लगाएं

जामुन का पेड़ बड़े गमले में आपको लगाना चाहिए। जिसमें आप अगर ग्रो बैग ले रहे है तो 18/18 या 21 /21, 18 /24 या 24/24 में लगा सकते है।

जामुन का पेड़ किस मिट्टी में लगाएं

जामुन का पेड़ लगाने के लिए आपको पोषक तत्वों से भरपूर मिट्टी तैयार करनी होगी। जिसमें 20 से 25% क्रमशः कोकोपीट और खाद डालना चाहिए। इसके बाद मिट्टी और बोनमिल के साथ नीम की खली भी मिला सकते हैं।

जामुन के पेड़ के लिए खाद

जामुन का पौधा लगाने के बाद आपको उसमें 60-90 दिनों के अंतराल में खाद भी डालना चाहिए। खाद में आप वर्मी कंपोस्ट, नीम की खली, सरसों की खली और एप्सम सॉल्ट मिलाकर मिट्टी में डाल सकते हैं।

यह भी पढ़े- इस दिशा में लगाएं कटहल का पौधा खुल जाएंगे भाग्य, सेहत, नौकरी, व्यापार सब में होगी वृद्धि

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद