Farming Tips: रासायनिक नहीं ये देसी चीजे टमाटर के पौधे को देंगी तगड़ी ग्रोथ और फल सड़ के गिरने की समस्या भी होगी दूर।
टमाटर की ग्रोथ रुकने, फल सड़ने-गिरने की समस्या
टमाटर के किसान बड़े पैमाने पर खेती भी करते हैं और कुछ लोग अपने घर पर गमले में भी टमाटर का पौधा लगाते हैं। टमाटर के पौधे में कई तरह की समस्याएं आती है जैसे कि पौधे की ग्रोथ रुक जाना या धीरे हो जाना। इसके अलावा फल सड़ कर गिर जाना आदि। जिससे निपटने के लिए किसानों को रासायनिक चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। केमिकल वाली खाद और अन्य चीजों से टमाटर के पौधे को और ज्यादा नुकसान होता है तो चलिए जानते हैं कुछ देसी चीजों के बारे में जिससे टमाटर के पौधे को अच्छी ग्रोथ मिलेगी, हर समस्या दूर होगी, फल भी ज्यादा आएंगे, और गिरेंगे भी नहीं।
ये देसी चीजे टमाटर के पौधे के लिए है फायदेमंद
नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार टमाटर के पौधे के लिए कुछ देसी चीजों के बारे में जाने।
- टमाटर की ग्रोथ रुकने और फल गिरने के कई कारण हो सकते हैं तो यहां पर हम आपको कुछ कारण के साथ में उपाय भी बताएंगे।
- सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि टमाटर के पौधे की मिट्टी बहुत पुरानी नहीं होनी चाहिए। पुरानी मिट्टी के कारण भी या निराई गुड़ाई समय पर न करने से भी कुछ समस्याएं आती हैं। गमले में अगर लगाया है तो मिट्टी बदले खेत में लगाया है तो निराई गुड़ाई करें खरपतवार निकाले।
- इसके बाद अगर आपको फसल में फफूंद या कोई रोग बीमारी दिख रहा है तो उसके लिए मिट्टी की गुड़ाई करके नीम की खली मिलाएं। पौधा लगाते समय भी नीम की खली मिला देंगे तो फायदा होगा।
- अगर पत्ते मुड़ने की समस्या दिखाई दे रही है या अन्य कोई कीट और रोग पौधे में समझ आ रहे हैं तो छाछ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। छाछ के अलावा नीम का पानी भी छिड़क सकते हैं। छांछ इस्तेमाल कर रहे है तो तीन-चार दिन पुरानी थोड़ी सी छांछ पानी में मिलाकर पौधे में छिड़के। यह एक सप्ताह के अंतराल में कर सकते हैं।
- टमाटर के पौधे में केमिकल वाली खाद नहीं डालनी चाहिए। पौधे को नुकसान होता है। आप गोबर की जैविक खाद या वर्मी कंपोस्ट खाद दे सकते हैं।
- टमाटर के लिए हल्दी और दालचीनी का पाउडर भी अच्छा होता है। इससे टमाटर के पौधे की ग्रोथ तेज होती है। अगर पौधे की ग्रोथ रुकी है तो इसका इस्तेमाल भी कर सकते हैं।