इस लेख में आपको एक ऐसे किसान की सफलता की कहानी बताने जा रहे हैं जो कम लागत में खेती से जुड़ा व्यवसाय करके लाखों रुपए के आमदनी ले रहे हैं-
किसान की सफलता की कहानी
खेती-किसानी से आमदनी कम हो रही है, तो खेती से जुड़े कई ऐसे व्यवसाय है जिन्हें करके अब किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। जैसे कि आज हम जिस किसान की बात कर रहे हैं, वह पौधे लगाकर अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। जबकी शुरुआत उन्होंने सिर्फ ₹180 से की थी। जी हां कम लागत में भी खेती से जुड़ा व्यवसाय करके लाखों रुपए की आमदनी ली जा सकती हैं। किसान का नाम वृद्धिचंद्र मौर्य है, और वह उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के रहने वाले हैं। किसान फूल, शो प्लांट और फलदार पौधों की नर्सरी का व्यवसाय कर रहे हैं।
जिससे उन्होंने 180 रुपए में शुरू किया था और आज उनकी नर्सरी की कीमत ₹50 लाख है तो चलिए आज जानते हैं उनके इस व्यवसाय के बारे में जिससे अन्य किसान प्रेरित हो सके।
जिले की सबसे बड़ी नर्सरी
किसान का जज्बा देखकर आप हैरान हो जाएंगे। किसान सिर्फ कुछ रुपए लगाकर आज लाखों रुपए की नर्सरी खड़ी कर दी है, और किसान बताते हैं कि उन्होंने किसी तरह की सरकारी मदद नहीं ली है। बल्कि आज खुद लोगों की मदद कर रहे हैं। लोगों को रोजगार दे रहे हैं। तथा सामाजिक कार्य में भी मदद कर रहे है।
किसान ने बताया कि उनकी नर्सरी में 500 से 700 वैरायटी के पौधे रहते हैं। जिले में उनकी नर्सरी फेमस है, जिले की सबसे बड़ी नर्सरी, उनकी नर्सरी है। एक बड़ी नर्सरी के साथ-साथ उनके पास भंडारण के लिए एक अलग नर्सरी है। क्योंकि इतने ज्यादा पौधे तैयार हो जाते हैं कि एक नर्सरी में नहीं आता है। वह बताते हैं की सीजन पौधों की डिमांड ज्यादा होती है। उनकी अच्छी कीमत मिलती है।
3 लोग स्थायी रूप से काम करते हैं
किसान खुद तो कमाई कर ही रहे हैं, साथ ही दूसरे लोगों को भी रोजगार दे रहे हैं, बेरोजगारी दूर कर रहे हैं, वह बताते हैं कि परमानेंट तीन लोगों के साथ काम करते हैं, और दो लोग सीजन के अनुसार काम करते हैं। इसके अलावा मजदूर भी उनके पास रहते हैं। फूलों की उनके पास बहुत बढ़िया वैरायटी है, मौसम के अनुसार पौधों की बिक्री करते हैं। अगर किसान फूलों का व्यवसाय करते हैं, तो यह अच्छा विकल्प है। नर्सरी का व्यवसाय कम लागत में शुरू किया जा सकता है। ज्यादा जगह की भी जरूरत नहीं पड़ती है। मुनाफा भी अच्छा होता है, पर्यावरण के अनुकूल है।