इस लेख में आपको किसान रामजी भाई देसाई की कहानी बताने जा रहे हैं, जो पहले कपास की खेती करते थे। लेकिन अब फल की खेती कर रहे हैं, और एक पेड़ से उन्हें 10000 का मुनाफा होने का अंदाजा है-
एक पेड़ से ₹10000 कमाई
बागवानी में किसानों को फायदा है। अगर किसानों के पास कम जमीन है, तो खेत के किनारो पर भी बागवानी कर सकते हैं, फलों की खेती कर सकते हैं। जिसमें आज हम बात कर रहे हैं भावनगर के रामजी भाई देसाई की, यह पहले कपास की खेती करते थे लेकिन अब इन्होंने फल की खेती करना शुरू कर दिया है। इनके दोस्त से इन्हें सलाह मिली थी। जिसके बाद उन्होंने खजूर की खेती शुरू की है। जी हां खजूर फल की खेती में किसानों को फायदा है। यही वजह है कि किसान इसमें अच्छी खासी लागत भी लगाकर खेती शुरू कर रहे है।
खजूर की खेती में किसान एक ही पेड़ से 10000 रु से ज्यादा कमा सकते हैं, तो चलिए आपको बताते हैं रामजी भाई देसाई कैसे खजूर की खेती कर रहे हैं, जिसमें लागत बेहद कम आती है।
जैविक खेती से लागत हो रही कम
किसान खजूर की जैविक खेती करते हैं। जिससे इसमें लागत भी कम आती है। वह बताते हैं कि उन्होंने 40 पौधे लगाए हुए हैं। जिससे उन्होंने कच्छ के एक व्यापारी से खरीदे थे। जिनकी कीमत ₹4000 थी, और अब वह इन पौधों की जैविक तरीके से खेती करते हैं। किसी तरह की रासायनिक खाद या कीटनाशक का इस्तेमाल नहीं करते हैं। खेतों में गड्ढे बनाकर उसमें देसी ऑर्गेनिक खाद देते हैं, और खरपतवार निकालते रहते हैं, पानी भी समय पर देते हैं। कुछ समय के अंतराल में दोबारा खाद देते हैं। यह खाद वह गोबर और गोमूत्र से तैयार करते हैं, जो की बिल्कुल जैविक उर्वरक होता है। इससे मिट्टी उपजाऊ होती है।
उत्पादन भी अच्छा मिलता है, और यह फल सेहत के लिए फायदेमंद होगा। जी हां खजुर सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। अगर जैविक तरीके से खेती करेंगे तो इससे किसानों को इसकी और अच्छी कीमत मिलेगी। जैविक खाद इस्तेमाल करने से रासायनिक खाद का खर्चा बचता है।

40 से 50 साल तक कमाई
खजूर की खेती में लागत तो है, लेकिन कमाई भी अच्छी है। लेकिन इसमें किसान निवेश करेंगे तो आगे चलकर उन्हें फायदा होगा। खजूर के पौधे 4 से 8 साल के बीच में तैयार हो जाते हैं। एक बार पेड़ लगाने के 40 से 50 साल तक कमाई कर सकते हैं। आपको बता दे कि एक पैसे 50 से 100 किलो तक खजूर किसानों को मिल जाता है। जिसकी कीमत की बात करें तो ₹100 से लेकर के ₹300 तक किलो खजूर चला जाता है।
तो अगर मान लीजिए किसान को ₹100 भी कीमत मिल रही है तो एक पौधे से 5 से 6 मन उत्पादन होता है तो एक पौधे से ही 2000 मन के भाव से 10000 की कमाई हो पायेगी। लेकिन अगर कीमत और ज्यादा मिलती है तो किसान को मुनाफा भी और ज्यादा होगा। लेकिन यह उस पर तय करता है कि किसान के मंडी में कीमत कितनी है, किसान कहां पर इसकी बिक्री कर रहे हैं।
खेती के लिए कुछ जरूरी बातें
खजूर की खेती कर रहे हैं तो इसके लिए आपको बता दे की मिट्टी का पीएच मान 8 से 9 के बीच हो तो बेहतर होगा। जहां पर बढ़िया धूप आती हो, करीब 6 घंटे की उस खेत में खजूर लगाना चाहिए। खजूर के पेड़ों को लगभग 30 डिग्री सेल्सियस तापमान की जरूरत होती है। जिस जमीन में जल निकासी बढ़िया हो, वहां पर ही खजूर की खेती करनी चाहिए। खजूर की खेती के लिए नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम वाली खाद की जरूरत पड़ती है।