इस लेख में एक ऐसे किसान की सफलता की कहानी बताने जा रहे हैं जो एक अद्वितीय फल की खेती से तगड़ी कमाई कर रहे है और अन्य किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
किसान की सफलता की कहानी
किसानों की सफलता की कहानी के जरिए हम अन्य किसानों को भी खेती से अधिक कमाई करने की जानकारी देने का प्रयास करते हैं जिसमें आज बात कर रहे हैं अहमदाबाद जिले के किसान अमित भाई की जो की आम अमरूद नहीं बल्कि फालसा फल की खेती करके अच्छी कमाई कर रहे हैं इस लेख में आपको बताएंगे कि वह खेती कितनी जमीन में करते हैं, किस तरीके से बिक्री करते हैं, कितना मुनाफा होता है।
फालसा फल क्या है
फालसा फल के बारे में कम लोग जागरूक है। यह एक छोटा बैंगनी फल है। गर्मियों में यह उच्च मांग में रहता है। खट्टा मीठा स्वाद का यह फल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

फालसा कितनी जमीन में लगा रहा किसान
जिस किसान की यहां बात हो रही है, वह अपनी भूमि के साथ लीज पर जमीन लेते है, जिसमें किसान कहते हैं कि 4.25 बीघा भूमि उनके पास है, इसके बाद उन्होंने 5 बीघा जमीन किराए पर ली है, इस तरह से वे बड़े पैमाने पर फालसा की खेती करते हैं, फालसा की फसल 60 दिनों में तैयार होती है, यह बीज या कलम द्वारा भी लगाया जा सकता है।
नगद फलों के साथ प्रोसेस करके बिक्री
खेती से आय बढ़ाने के लिए, जिन्होंने अद्भुत दिमाग लगाया है, जिसमें नगद फल के साथ -साथ प्रोसेस भी करते है, जिसके लिए उन्होंने प्रसंस्करण इकाई भी स्थापित की है, उन्होंने प्रसंस्करण इकाई के लिए कृषि विभाग से मदद ली है, उन्हें लगभग ₹ 1 लाख की सब्सिडी मिली है, हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट किसान की मदद कर रहा है, जिससे प्रसंस्करण यूनिट की लागत कम हुई है।
फालसा सेहत के लिए फायदेमंद होने से जल्दी बिक जाता है। यह पोषक तत्वों से भरा हुआ होता है। उन्होंने बताया कि डेढ़ सौ रुपए किलो फालसा बिक जाता है जिससे अच्छी कमाई होती है। जिसमें अगर उन्हें 6000 किलोग्राम उत्पादन मिलता है, तो वे 3000 किलोग्राम फल बेंचते हैं और 3000 किलोग्राम गूदा बेंचते हैं, जिससे कुल 13 लाख रु मिलता है और 8 लाख शुद्ध मुनाफा होता है। एक महीने का काम करके इतना मुनाफा कमाया जा सकता है। फालसा की खेती के लिए जल निकासी के साथ काली या लाल मिट्टी को अच्छा माना जाता है कि ऐसी जगह पर खेती कर सकते हैं।