इस लेख में एक ऐसे किसान की सफलता की कहानी बताने जा रहे है जो खेती के साथ-साथ दूसरा व्यवसाय शुरू कर हर महीने 50000 कमा रहा है, मेहनत भी कम होती है-
किसान की सफलता की कहानी
खेती में आमदनी तो है ही, अगर किसान आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करे तो मेहनत कम होती है, नकदी फसलों से मुनाफा ज्यादा होता है, लेकिन अगर खेती के साथ-साथ कोई दूसरा बिजनेस शुरू किया जाए तो इससे आमदनी बढ़ सकती है। जिसमें हजारीबाग जिले के रहने वाले किसान राम प्रसाद कुशवाहा जी बताते हैं कि खेती के साथ-साथ वो मुर्गी पालन भी करते हैं, वो अलग-अलग किस्म के मुर्गे पालते हैं और आज से नहीं बल्कि 1993 से ये कर रहे हैं और उन्हें इस बिजनेस में अच्छा मुनाफा होता है, तो चलिए आपको बताते हैं कि उनके पास कौन सी किस्म और कितने मुर्गे हैं, वो इन्हें कैसे बेचते हैं।
सिर्फ घंटे भर मेहनत करके आमदनी बढ़ा रहे हैं
किसानों को खेती में बहुत मेहनत करनी पड़ती है, इसीलिए कुछ किसान इसके साथ कोई दूसरा व्यवसाय नहीं कर पाते, लेकिन अगर उन्हें कुछ घंटे ही काम करना पड़े तो वे समय निकाल सकते हैं। खेती में भी किसान सुबह या शाम को काम करते हैं, इसी तरह आप सिर्फ 2 घंटे मुर्गी पालन करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। कुशवाहा जी बताते हैं कि वे हर दिन 2 घंटे पोल्ट्री फार्म में काम करते हैं, जिसमें वे मुर्गियों की साफ-सफाई, उन्हें दाना, चारा, पानी आदि की व्यवस्था करते हैं और फिर पूरा दिन फ्री रहते हैं।

शुरआत किसी भी बिज़नेस की छोटे स्तर पर कम लागत में भी कर सकते है। आज उनके पास आठ हजार बॉयलर मुर्गियां हैं, जबकि उन्होंने शुरुआत सिर्फ 500 मुर्गियों से की थी। इसके अलावा आज उनके पास 500 कड़कनाथ मुर्गियां भी हैं, जिनका मांस और अंडे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं।
विभिन्न नस्ल की मुर्गी का पालन
मुर्गियों की कई नस्लें हैं जो अधिक मुनाफा देती हैं, जैसे कि अगर कड़कनाथ मुर्गे की बात करें तो इसके अंडे और मांस दोनों ही ऊंचे दामों पर बिकते हैं, लेकिन कड़कनाथ के अलावा किसान बॉयलर मुर्गे और सोनाली मुर्गे भी पालते हैं, जिसमें वे देसी अंडे और बॉयलर मांस बेचते हैं। उनका कहना है कि खेती के साथ-साथ मुर्गी पालन भी एक अच्छा व्यवसाय है, इसके अलावा मुर्गी पालन से किसानों को मुफ्त खाद भी मिलती है।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद












