किसानों के लिए फार्मर आईडी कार्ड है जरुरी, चलिए जानते है यह कार्ड कैसे बनेगा और इसके लाभ क्या है ?
किसानों के लिए जरूरी खबर
किसानों के लिए विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसमें से कुछ योजनाएं मध्यप्रदेश राज्य सरकार द्वारा चलाई जाती है और कुछ केंद्र सरकार की भी योजनाएं हैं। जिनसे किसानों की आर्थिक मदद की जाती है। उन्हें विभिन्न प्रकार की सब्सिडी जाती है। लेकिन सरकार ने एक नियम बना दिया है कि जिन किसानों के पास किसान आईडी कार्ड नहीं होगा उन्हें किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं होगा। तो चलिए इस लेख में हम जानते हैं कि किसान आईडी कार्ड क्या है। इसे कैसे बनाएंगे और इसे बनवाने के बाद किसानों को क्या-क्या फायदे मिलेंगे।
किसान आईडी कार्ड क्या है
किसान आईडी कार्ड में किसान की पहचान, उसकी फसल और खेत के बारे में भी पूरी जानकारी होगी। एक कार्ड से ही किसान के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। यह कार्ड किसान को एक पहचान देता है और उसमें किसान के खेत फसल से जुड़ी पूरी जानकारी दर्ज होती है। जिससे किसी भी सरकारी योजना का लाभ उठाना किसानों के लिए आसान हो जाता है। यह कार्ड अगर किसान बनवा लेते हैं तो उनकी फसल की बिक्री करने में उन्हें आसानी हो जाती है। इस रजिस्ट्री से फसल की गुणवत्ता मात्रा सब कुछ पता चल जाता है।
अगर किसान ऋण लेना चाहते हैं तो यह कार्ड उनकी मदद करता है। रजिस्ट्री होने के बाद किसानों को अच्छा बाजार मिलता है। कीमत ज्यादा मिलती है। मध्य प्रदेश फार्मर रजिस्ट्री होने के बाद विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिलता है। बीमा योजना का लाभ भी मिलता है।
आवश्यक दस्तावेज
किसान अगर फार्मर आईडी कार्ड बनवाना चाहते हैं तो नीचे लिखे दस्तावेज उनके पास होने चाहिए-
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- समग्र आईडी कार्ड
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर आदि।
फार्मर आईडी कार्ड कैसे बनवाएं
अगर आप मध्य प्रदेश किसान आईडी कार्ड बनवाना चाहते हैं तो नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार रजिस्ट्रेशन कराएं-
- एमपी किसान कार्ड ऑनलाइन बनाने के लिए किसानों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद Farmer पर क्लिक करना होगा।
- फिर Create New user Account पर जाना है।
- यहां पर फिर किसानों को 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर दर्ज करके सबमिट कर देना है।
- इसके बाद आधार कार्ड से जुड़े फोन नंबर में ओटीपी जायेगी, जिसे दर्ज करना है।
- फिर Create My Account पर क्लिक करें।
- फिर किसानों को लॉगिन करके एक पासवर्ड सेट करना होगा।
- फिर Create My Account पर क्लिक करें।
- इस तरह किसानों का अकाउंट बन जाएगा।
यह भी पढ़े- लत्तीदार सब्जी लगाने पर ₹3600 दे रही सरकार, इस योजना के तहत सीखे खेती का अनोखा तरीका