खीरे की खेती करने वाले किसानों के लिए खीरे की ये किस्म की खेती बहुत लाभकारी साबित होती है क्योकि इसकी खेती में ज्यादा लागत नहीं आती है और मुनाफा जबरदस्त होता है। तो चलिए जानते है कौन सी किस्म है।
लखपति बना देगी इस फसल की खेती
आज हम आपको खीरे की एक ऐसी किस्म के बारे में बता रहे है जो न केवल अधिक उपज देती है बल्कि कई रोगों के प्रति प्रतिरोधी भी होती है और इसकी डिमांड बाजार में बहुत होती है। इसकी खेती में ज्यादा खर्चा नहीं आता है। आप खीरे की इस किस्म की खेती से बहुत शानदार कमाई कर सकते है हम बात कर रहे है खीरे की स्वर्ण शीतल किस्म की खेती की ये खीरे की एक उन्नत किस्म है, जो मध्यम आकार के हरे और ठोस फल देती है और चूर्णी फफूंदी और श्याम वर्ण रोग के प्रति सहनशील है।

कैसे करें खेती
अगर आप खीरे की स्वर्ण शीतल किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में अच्छे से जानना होगा जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। खीरे की स्वर्ण शीतल किस्म की खेती के लिए पहले खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए फिर मिट्टी में जैविक खाद डालनी चाहिए। इसके पौधे इस किस्म के बीजों के माध्यम से ही लगाए जाते है। बुवाई से पहले बीजों का एकबार उपचार करना चाहिए। बुवाई के बाद इसकी फसल करीब 60 से 70 दिनों में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप खीरे की स्वर्ण शीतल किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत अच्छी आमदनी देखने को मिलेगी एक हेक्टेयर में खीरे की स्वर्ण शीतल किस्म की खेती करने से करीब 300 क्विंटल तक उत्पादन प्राप्त होता है आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई आराम से कर सकते है। खीरे की स्वर्ण शीतल किस्म की खेती बहुत लाभकारी मानी जाती है।