इस सब्जी की अगेती खेती सर्दियों के दिनों में बहुत फायदेमंद साबित होती है क्योकि इसकी मांग बाजार में बहुत होती है तो चलिए जानते है कौन सी सब्जी है और कैसे खेती होती है।
जनवरी में करें इस सब्जी की खेती
फूल गोभी की खेती बहुत लाभकारी होती है आज हम आपको फूल गोभी की एक ऐसी वैरायटी के बारे में बता रहे है जो कम दिनों में बहुत बंपर उत्पादन देती है। इसकी डिमांड बाजार में बहुत ज्यादा होती है क्योकि लोग इसका सेवन करना बहुत पसंद करते है। फूल गोभी की ये किस्म ठंड के मौसम में उगाई जाती है। इसकी खेती में लागत और मेहनत भी कम लगती है आप फूल गोभी की इस किस्म की खेती से बहुत शानदार कमाई कर सकते है। हम बात कर रहे है फूलगोभी की पूसा शरद किस्म की खेती की ये किस्म अच्छी उपज देती है तो चलिए इसकी खेती के बारे में जानते है।

कैसे करें खेती
अगर आप फूलगोभी की पूसा शरद किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं आएगी। फूलगोभी की पूसा शरद किस्म की खेती के लिए अच्छी जल निकासी वाली दोमट या बलुई दोमट मिट्टी अच्छी होती है। इसकी खेती के लिए पहले खेत को अच्छे से जोतना चाहिए और मिट्टी में पोषक तत्व से भरपूर खाद को डालना चाहिए। इसकी बुआई ठंड के मौसम में करनी चाहिए। फूलगोभी की पूसा शरद किस्म की बुआई के लिए इस किस्म के बीजों का ही चयन करना चाहिए इसके बीज आपको बाजार में बीज भंडार की दुकान में मिल जाएंगे। बीजों को 1-2 सेंटीमीटर की गहराई पर बोना चाहिए। ये किस्म बुआई के बाद 80 से 90 दिनों में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप फूलगोभी की पूसा शरद किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत अच्छी कमाई के साथ जबरदस्त पैदावार भी देखने को मिलेगी। एक एकड़ में फूलगोभी की पूसा शरद किस्म की खेती करने से करीब 25 से 27 टन तक की पैदावार हो सकती है। आप इसकी खेती से एक एकड़ में करीब 3 लाख रूपए से ज्यादा की कमाई कर सकते है। फूलगोभी की ये किस्म बहुत लाभकारी मानी जाती है।