टमाटर की ये किस्म खेती के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी साबित होती है। इसकी खेती से बहुत अधिक उपज प्राप्त होती है तो चलिए जानते है कौन सी किस्म है।
टमाटर की इस किस्म की करें खेती
टमाटर की खेती में अधिक उपज के लिए अच्छी किस्म का चुनाव करना बहुत जरुरी काम होता है। आज हम आपको टमाटर की एक लोकप्रिय किस्म की खेती के बारे में बता रहे है जो न केवल बंपर पैदावार देती है बल्कि कई रोगों के प्रतिरोधी भी होती है। आप टमाटर की इस किस्म की खेती से बहुत जबरदस्त कमाई कर सकते है। हम बात कर रहे है टमाटर की अर्का अभेद किस्म की खेती की ये टमाटर की एक संकर किस्म है ये बहु-रोग प्रतिरोधक क्षमता वाली किस्म है तो चलिए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।

कैसे करें खेती
अगर आप टमाटर की अर्का अभेद किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती से सम्बंधित जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। टमाटर की अर्का अभेद किस्म की खेती के लिए पहले खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए। फिर मिट्टी में गोबर की खाद डालनी चाहिए। इसकी बुवाई के लिए इस किस्म के बीजों का ही चयन करना चाहिए। इसकी खेती में जैविक खाद का उपयोग करना चाहिए। बुवाई के बाद टमाटर की अर्का अभेद किस्म की फसल करीब 140-150 दिनों में पककर तैयार हो जाती है।
कितनी होगी पैदावार
अगर आप टमाटर की अर्का अभेद किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत ज्यादा जबरदस्त पैदावार देखने को मिलेगी। एक हेक्टेयर में टमाटर की अर्का अभेद किस्म की खेती करने से करीब 70-75 टन की पैदावार देखने को मिलती है। आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई आराम से कर सकते है। टमाटर की खेती करने वाले किसानों के लिए टमाटर की अर्का अभेद किस्म की खेती बहुत लाभकारी साबित होती है। टमाटर की ये किस्म टमाटर लीफ़ कर्ल डिज़ीज़, बैक्टीरियल विल्ट, अर्ली ब्लाइट, और लेट ब्लाइट के लिए प्रतिरोधी होती है।