सूरजमुखी के इस किस्म फूल की डिमांड बाजार में बहुत अधिक होती है इसकी खेती में ज्यादा लागत नहीं आती है तो चलिए जानते है कौन सी किस्म है।
अप्रैल में करें सूरजमुखी की इस किस्म की खेती
सूरजमुखी की खेती करने वाले किसानों के लिए सूरजमुखी की इस किस्म की खेती बहुत मुनाफे और अधिक उपज देने वाली साबित होती है इसकी खेती से न केवल अधिक पैदावार मिलती है बल्कि इसकी डिमांड भी बाजार में खूब होती है इसके फूल और बीज बाजार में बहुत ज्यादा मात्रा में बिकते है। इसके बीजों में से तेल निकलने की उपज क्षमता अधिक होती है इस किस्म की खासियत ये है की ये बंजर जमीन को भी उपजाऊ बना देती है हम बात कर रहे है सूरजमुखी की पेन्ना-666 किस्म की खेती की ये सूरजमुखी की एक लोकप्रिय किस्म है। तो चलिए इसकी खेती के बारे में जानते है।

कैसे करें खेती
सूरजमुखी की पेन्ना-666 किस्म की खेती बहुत ज्यादा लाभकारी होती है इसकी खेती के लिए जल निकासी वाली मिट्टी अच्छी होती है इसके पौधे बीज के माध्यम से लगाए जाते है सूरजमुखी की पेन्ना-666 किस्म की बुवाई के लिए 4 किलो बीज पर्याप्त होते है। इसकी खेती के लिए पहले खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए फिर मिट्टी में वर्मी कम्पोस्ट डालनी चाहिए। इसकी खेती में गोबर की खाद का इस्तेमाल भी जरूर करना चाहिए। बुवाई के बाद सूरजमुखी की पेन्ना-666 किस्म की फसल करीब 90 दिनों में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप सूरजमुखी की पेन्ना-666 किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई देखने को मिलेगी एक हेक्टेयर में सूरजमुखी की पेन्ना-666 किस्म की खेती करने से करीब 25 क्विंटल तक पैदावार मिलती है आप इसकी से लाखों रूपए की कमाई आराम से कर सकते है। सूरजमुखी की ये किस्म की खेती किसानों के लिए बहुत लाभकारी साबित होती है।