इस फल की खेती किसानों के लिए बहुत लाभकारी साबित होती है क्योकि इसकी मांग बाजार में सालभर बहुत अधिक मात्रा में होती है इसकी खेती में खर्चा अधिक नहीं आता है तो चलिए जानते है कौन से फल की खेती है।
अप्रैल में करें इस फल की खेती
पपीते की ये किस्म अप्रैल के महीने में खेती के लिए बहुत उपयुक्त मानी जाती है इसकी खेती से न केवल अधिक उपज मिलती है बल्कि इसकी डिमांड बाजार में खूब होती है पपीते की इस किस्म के पौधे मध्यम आकार के होते है और इनकी उपज अच्छी होती है साथ ही फलों का भंडारण भी बेहतर होता है। आप इसकी खेती से बहुत शानदार मुनाफा कमा सकते है इसका फल खाने में बहुत अच्छा और मीठा होता है हम बात कर रहे है पपीते की पूसा मैजेस्टी किस्म की खेती की ये पपीते की एक गाइनोडायोसियस किस्म है ये किस्म सूत्रकृमि के प्रति सहनशील है। तो चलिए इसकी खेती के बारे में जानते है।

कैसे करें खेती
अगर आप पपीते की पूसा मैजेस्टी किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानना होगा जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। पपीते की पूसा मैजेस्टी किस्म की खेती के लिए अच्छी जल निकासी वाली दोमट या बलुई दोमट मिट्टी सबसे अच्छी होती है अच्छे उत्पादन के लिए मिट्टी का pH मान 6.5-7.0 के बीच होना चाहिए। इसके पौधे इस किस्म के बीज के माध्यम से लगाए जाते है। इसके बीज आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। इसके पौधों को पहले नर्सरी में तैयार किया जाता है फिर खेत में रोपाई की जाती है। इसकी खेती में गोबर की खाद का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए रोपाई के बाद पपीते की पूसा मैजेस्टी किस्म की फसल करीब 9 महीने में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप पपीते की पूसा मैजेस्टी किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई और बंपर उत्पादन देखने को मिलेगा। इसके एक पौधे से लगभग 40 किलोग्राम तक फल प्राप्त हो सकते है एक एकड़ में इसकी खेती करने से करीब 400 से 500 क्विंटल फल की पैदावार होती है आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई आराम से कर सकते है। ये पपीते की एक उच्च उपज देने वाली लोकप्रिय किस्म है।