इस फसल की खेती बहुत ज्यादा लाभकारी होती है इसकी बुआई 1 फरवरी से 28 फरवरी के बीच की जा सकती है इसकी खेती में ज्यादा लागत मेहनत नहीं लगती है तो चलिए जानते है कौन सी फसल की खेती है।
फरवरी में करें इस फसल की खेती
तिल की खेती बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है तिल की खेती में अच्छे उत्पादन के लिए अच्छी किस्म का चुनाव करना बहुत महत्वपूर्ण होता है। आज हम आपको तिल की एक ऐसी उन्नत किस्म की खेती के बारे में बता रहे है जो अधिक उपज देने वाली होती है। तिल की इस किस्म की खेती में ज्यादा लागत नहीं आती है और इसकी डिमांड बाजार में खूब होती है इसके बीजों से निकलने वाला तेल मार्केट में खूब बिकता है। हम बात कर रहे है गुजरात तिल-6 किस्म की ये तिल की एक लोकप्रिय किस्म है। तो चलिए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।

कैसे करें खेती
अगर आप गुजरात तिल-6 किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती से सम्बंधित जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। गुजरात तिल-6 किस्म की खेती के लिए पहले खेत की अच्छी जुताई करनी चाहिए फिर मिट्टी में पोषक तत्व से भरपूर खाद डालनी चाहिए। इसकी बुवाई के लिए तिल के इस किस्म के बीजों का ही चुनाव करना चाहिए। एक एकड़ में गुजरात तिल-6 किस्म की बुवाई के लिए 2 किलो बीज पर्याप्त होते है बुवाई के बाद गुजरात तिल-6 किस्म की फसल करीब 95 दिनों में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी पैदावार
अगर आप गुजरात तिल-6 किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई के साथ बंपर पैदावार भी देखने को मिलेगी। एक एकड़ में गुजरात तिल-6 किस्म की खेती करने से करीब 11 क्विंटल तक पैदावार मिल सकती है। एक एकड़ में आप इसकी खेती से बहुत शानदार कमाई कर सकते है। तिल की खेती करने वाले किसानों के लिए गुजरात तिल-6 किस्म की खेती बहुत लाभकारी साबित होती है।