बकरी पालन करते हैं तो चलिए आपको बताते हैं, कैसे गर्मी में बकरियों को बीमार होने से बचाए, और किन बातों को अनदेखा नहीं करना चाहिए-
बकरी पालन
बकरी पालन कमाई का अच्छा विकल्प है। कुछ लोग दूध उत्पादन के लिए भी बकरी पालन करते हैं, कुछ लोग मांस का व्यवसाय करते हैं। बकरी अन्य पशुओं की तुलना में एक छोटा जानवर है इसलिए इसकी देखरेख करना आसान है। लेकिन सब मौसम के अनुसार भी कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, कुछ चीजों में बदलाव करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं अब गर्मी शुरू हो चुकी हैं तो किन बातों का ध्यान रखें, क्योंकि गर्मियों में बकरियां कमजोर होने लगती है, जल्दी बीमार पड़ जाती है।
गर्मी में बकरियों की देखभाल
नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार जाने गर्मी में बकरियों की देखभाल कैसे करें-
- गर्मी में सबसे जरूरी बात जो एक बकरी पालक को ध्यान रखना है वह है कि बकरी को धूप से बचाना है। अब सुबह जब धूप बहुत हल्की होती है, या शाम के समय बकरी को बाहर घूमा सकते हैं। धूप या लू से बकरी को बचाना चाहिए।
- इसके बाद बकरी को ठंडा साफ स्वच्छ पानी पिलाना चाहिए।
- बकरी को सूखा चारा, हरा चारा मिलाकर खिलाना चाहिए। आप दाना भी दे सकते हैं, जिससे प्रोटीन, खनिज, विटामिन उसे मिलेगा। लेकिन मात्रा कम रखती है अन्य मौसम की तुलना में।

- अगर कोई भी बकरी बीमार है तो उसे आपको अन्य पशुओं से अलग रखना है। जब तक वह ठीक नहीं हो जाती। क्योंकि उससे अन्य बकरियां भी बीमार हो सकती है।
- बकरियों में गर्मी में अगर कोई संक्रमण दिखाई देता है तो सबसे पहले पशु चिकित्सा के परामर्श लेकर उसका इलाज करना चाहिए।
यह भी पढ़े- मोबाइल से होगा पशुओं का इलाज, घर पर मिलेगी सुविधा, पशुपालक इस नंबर पर करें संपर्क
- बाड़े में साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए।
- गर्मी में बकरियों को शेड में या पेड़ के नीचे बांधना चाहिए, जहां ठंडी हवाएं मिले।
- गर्मी में बकरियों को दोपहर के समय नहीं नहलाना चाहिए आप शाम या सुबह के समय नहला सकते हैं।
- बकरियों का वजन घट रहा है, वह कमजोर दिख रही है, तो ऐसे में चना और सोयाबीन जैसे पोषण आहार दे सकते हैं। इससे उनका वजन बढ़ेगा। लेकिन बहुत ज्यादा मात्रा नहीं देनी है कि पेट खराब हो जाए।
- गर्मी में बकरियों को लू से बचाने के लिए उन्हें संतुलित आहार, साफ पानी देना चाहिए।