बाराबंकी जिले के युवा किसान ने पेश की सफलता की नई कहानी, बींस की खेती कर 30 हजार की लागत में कमा रहा लाखों का मुनाफा

आज हम आपको एक ऐसे युवा किसान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको देखकर हर युवा को प्रेरित होना चाहिए। आपको बता दे कि यह युवा किसान कम से कम लागत में जबरदस्त कमाई कर रहा है। यह किसान बाराबंकी जिले के सरसोंदी गांव के रहने वाले हैं। इनका नाम मयंक वर्मा बताया जा रहा है। आपको बता दे कि यह किसान बीते 2 सालों से खेती कर रहे हैं और यह बींस की खेती करते हैं। बींस की खेती से किसान अच्छा खासा मुनाफा कमा रहे हैं।

बींस की फसल को एक बार लगाने पर 3 सालों तक इसे कमाई होती है। इसमें कई प्रकार के पौष्टिक तत्व और प्रोटीन पाए जाने की वजह से इसकी मार्केट में बहुत ज्यादा डिमांड रहती है। आइए इस किसान की खेती में सफलता पाने की कहानी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कम लागत में ज्यादा मुनाफा

किसान मयंक वर्मा का कहना है कि वह एक बीघा जमीन में₹30000 की लागत लगाते हैं, जिसके बाद उनको प्रति बीघा लगभग 1 लाख रुपए की कमाई हो जाती है। किसान ने बताया कि यह फसल केवल 60 दिन में तैयार हो जाती है और एक बीघा जमीन में लगभग 30 क्विंटल का उत्पादन देती है। इतना ही नहीं इस फसल से मुनाफा भी कमाया जाता है।

यह भी पढ़े: पति-पत्नी ने तरबूज की खेती से की तगड़ी कमाई, जिले भर के लोग कर रहे जोड़े की खूब तारीफ

बींस की फसल की देखभाल

किसान ने बताया कि इस फसल पर लीफ माइनर नाम का रोग लग जाता है जिसके लिए आपको समय-समय पर इस पर दवाइयां का स्प्रे करना होता है। बींस की फसल को इस रोग से बचाने के लिए वेबस्टिन नामक दवाई का इस्तेमाल करना चाहिए। इसका इस्तेमाल दो ग्राम प्रति किलो बीज के हिसाब से करना सही माना जाता है। इस प्रकार आप इस फसल की देखभाल कर सकते हैं।

बींस की फसल से कमाई

मयंक एक प्रगतिशील युवा किसान है इसे प्रेरित होकर कई किसान इस क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। उनकी कहानी लोगों को प्रेरित करती है। को बता दे की मयंक का कहना है कि वह 30000 की लागत में प्रति बीघा एक लाख रुपए की कमाई करते हैं। इस प्रकार किसान खेती कर सफलता हासिल कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: फूलों के राजा गुलाब की खेती कर मध्य प्रदेश का किसान साल भर में बन गया लखपति, आज हो रही 20 लाख रुपए की कमाई

नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद

Leave a Comment