जेड प्लांट गर्मियों में सूखने से बचाना चाहते हैं तो चलिए आपको इस लेख में बताते हैं जेड प्लांट की गर्मियों में देखभाल कैसे करनी है और कौन सी खाद देने से उसे पोषक तत्वों की कमी नहीं होगी-
जेड प्लांट
जेड प्लांट बेहद सुंदर पौधा होता है। इसे शुभ पौधा माना जाता है। लकी प्लांट की लिस्ट में जेड प्लांट का नाम आता है। यह आसानी से लगाया जा सकता है। कटिंग के द्वारा, पत्तियों के द्वारा यह पौधा तैयार हो जाता है। फरवरी से मार्च और अप्रैल के पहले सप्ताह तक कटिंग के द्वारा लगाया जा सकता है। लेकिन बरसात का समय सबसे बढ़िया होता है जेड प्लांट लगाने के लिए।
गर्मियों में सूखता है जेड प्लांट
कुछ लोगों को समस्या आती है कि गर्मी में उनका जेड प्लांट सूखने लगता है। उसकी पत्तियां पीली पड़कर गिरने लगती हैं। जिसके दो कारण हो सकते हैं। एक पोषक तत्वों की कमी और दूसरा तेज धूप। तेज धूप जब जेड प्लांट पर पड़ती है तो उसके पत्तियों के अंदर जो पानी भरा होता है वह गर्म होता है। पत्तियां पीली पढ़कर गिरने लगती है। वहीं गर्मियों में ज्यादा खाना जेड प्लांट बनाता है जिससे उसे अधिक पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। पोषक तत्वों की कमी होने पर पत्तिया गिरने लगती हैं।

गर्मी में करें यह 2 कम
जेड प्लांट को गर्मी में सूखने से बचाने के लिए सबसे पहले दो बातों पर ध्यान देना है। सुबह की सिर्फ एक-दो घंटे की धूप लगानी चाहिए। दोपहर की तेज धूप से उसे बचाना है। दोपहर के समय पौधा छांव में होना चाहिए। इसके अलावा पानी का सुबह स्प्रे कर दे या शाम के समय ही सभी पौधों में पानी का स्प्रे कर देना चाहिए।
जेड प्लांट के लिए खाद
गर्मी में जेड प्लांट को और ज्यादा पोषक तत्वों की जरूरत होती है। लेकिन रासायनिक फर्टिलाइजर का इस्तेमाल न करें। आप वर्मी कंपोस्ट खाद मिला सकते हैं और सीवीड फर्टिलाइजर भी दे सकते हैं। सीवीड फर्टिलाइजर में सूक्ष्म पोषक तत्व होते हैं जो कि पौधों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होते हैं। वर्मी कंपोस्ट भी जड़ों को मजबूत करता है, पौधे का विकास करने में मदद करता है।
यह भी पढ़े- गुलाब का पौधा पूरी गर्मी फूलों से लदा रहेगा, अप्रैल में करें ये 2 काम, नहीं मुरझाएगा पौधा