लाखों रूपए एकड़ निकाल कर देगी यह फसल, देखते ही देखते किसान हो जायेंगे मालामाल

लाखों रूपए एकड़ निकाल कर देगी यह फसल, देखते ही देखते किसान हो जायेंगे मालामाल। खरबूजा एक महत्वपूर्ण गर्मी के मौसम की फल वाली फसल है, जिसे वैज्ञानिक नाम Cucumis melo कहा जाता है। यह फल अपने मीठे स्वाद, सुगंध और पोषक तत्वों के कारण काफी लोकप्रिय है। भारत में इसकी खेती बड़े पैमाने पर की जाती है, खासकर गर्म इलाकों में। आइए इसकी खेती के बारे में विस्तार से बताते है।

खरबूजे की खेती के लिए जलवायु और भूमि

खरबूजे की खेती के लिए गर्म और शुष्क जलवायु सबसे उपयुक्त होती है। इसके लिए रेतीली दोमट मिट्टी जिसमें अच्छी जल निकासी हो, सबसे उपयुक्त मानी जाती है।इसका pH मान लगभग 6.0-7.5 के बीच होना चाहिए।

खरबूजे की प्रमुख किस्में

खरबूजे की कई किस्मे है जिनकी आप खेती कर सकते है। पंजाब संगरूर, अर्का रजनी, पूसा मधुरिमा, सुदर्शन, कलिंगपुति, हनी ड्यू। इन किस्मो की खेती से मुनाफा भी अधिक मिलता है।

यह भी पढ़े: सोयाबीन के भाव ने उड़ाए सबके होश, सालों बाद आई सोयाबीन की कीमतों में तेजी, जाने आज के ताजा मंडी भाव

खरबूजे की खेती कैसे करें

गर्म इलाको में इसकी खेती फरवरी से अप्रैल और ठन्डे इलाके में इसकी खेती मार्च से जून में की जाती है। इसकी बुआई करते समय कतारों के बीच की दूरी 1.5-2 मीटर और पौधों के बीच की दूरी लगभग 60-90 सेंटीमीटर होनी चाहिए। खरबूजे के बीज को 2-3 सेंटीमीटर गहराई पर बोया जाता है।

खरबूजे की फसल को 10-12 सिंचाइयों की आवश्यकता होती है। टपक सिंचाई सबसे अच्छी रहती है। इसकी बुवाई के 70-90 दिनों के बाद खरबूजे की फसल कटाई के लिए तैयार हो जाती है। खरबूजे से प्रति हेक्टेयर 20-25 टन उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।

खरबूजे से कमाई

खरबूजे की खेती से कम समय में अच्छी पैदावार मिलती है। खरबूजे की बाजार में मांग अधिक रहती है। खरबूजे की गर्मी के मौसम में अच्छी कीमत मिलती है। इसकी खेती से एक एकड़ में लागत लगभग 10 से 15 हजार रूपए आ जाती है। जिसके बाद अआप एक एकड़ में लगभग 1.1.5 लाख रूपए कमा सकते है।

यह भी पढ़े: दुधारू पशुओं का दूध बढ़ाने के जबरदस्त उपाय आजमाए, घर में बहेगी दूध की गंगा

नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद

Leave a Comment