पैसा वसूल करनी है खेती तो बारिश होते ही खेतों में बो दें ये मोटे अनाज, होगी भक्कम कमाई, बेहद कम समय में, जानिये कैसे

पैसा वसूल करनी है खेती तो बारिश होते ही खेतों में बो दें ये मोटे अनाज, होगी भक्कम कमाई, बेहद कम समय में, जानिये कैसे। आज हम एक ऐसी खेती के बारें में जानेंगे, जिसमें किसान कमाई के साथ-साथ सेहत भी बना लेंगे।

पैसा वसूल करनी है खेती ?

खेती किसानी में अधिक कमाई करने के लिए किसानों को किसी ऐसी फसल की तलाश होती है। जिसे कम समय में, कम मेहनत के साथ कम निवेश में तैयार करके ज्यादा से ज्यादा कमाई की जा सके। तो आज हम एक ऐसी ही फसल के बारे में बात करने जा रहे हैं। जिससे किसान कमाई तो कर ही सकते हैं साथ ही सेहतमंद भी बने रहेंगे। दरअसल, हम मोटे अनाज की खेती की बात कर रहे हैं। जिसमें हम चार तरह के अनाजों के बारे में जानेंगे, और यह भी जानेंगे कि मोटे अनाज की खेती में कैसे कम समय में ज्यादा कमाई की जा सकती है।

पैसा वसूल करनी है खेती तो बारिश होते ही खेतों में बो दें ये मोटे अनाज, होगी भक्कम कमाई, बेहद कम समय में, जानिये कैसे

यह भी पढ़े- घर में है पशु ? तो ऐसे मिलेगी फ्री की गैस और फ्री की खाद, जानिये गोबर से गैस कैसे बनाई जाती है और कितना आता है खर्चा

बारिश होते ही खेतों में लगा दें ये मोटे अनाज

नीचे लिखे चार बिंदुओं के अनुसार जाने चार तरह के मोटे, जिन्हें आपको कम समय में लगा सकते हैं।

  • अगर आप सिर्फ दो से ढाई महीने की फसल लगाकर अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो कंगनी लगा सकते हैं। इस फसल को सिर्फ 60 से लेकर 90 दिन का समय लगता है। सेहत के लिए यह बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है।
  • अब दूसरी फसल की हम बात करें तो उसका नाम कोदा है। पहले किसान इसकी खेती किया करते थे। लेकिन बीच में इससे उन्हें ज्यादा मुनाफा नहीं हो रहा था। लेकिन एक बार फिर जब लोग सेहत के प्रति जागरूक हो रहे हैं तो कोदा की डिमांड बढ़ रही है। यह लाल रंग का अनाज होता है। इसके कुछ दाने क्रीम कलर के भी देखने को मिलते हैं। यह भी सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इसको 65 से लेकर 100 दिन का समय लगता है, तैयार होने में।
  • तीसरी फसल की बात करें तो रागी की खेती किसान कर सकते हैं। इसकी खेती 85 से 110 दिन में तैयार हो जाएगी। रागी की डिमांड इस समय बहुत ही ज्यादा है। इसकी अच्छी कीमत भी किसानों को मिलेगी।
  • यहां पर अब हम चौथी फसल की बात करें तो महुआ की खेती किसान कर सकते हैं। यह गुच्छो में होती है। इसको लगभग 80 से लेकर 100 दिन का समय लगता है। यह भी सेहत के लिए फायदेमंद है। किसान इसकी खेती करके कमाई के साथ सेहत भी बना सकते हैं।

चलिए जानते हैं इन फसलों की खेती में किसानों को कितना ज्यादा फायदा है।

होगी भक्कम कमाई, बेहद कम समय में

किसान अगर मोटे अनाज की खेती करते हैं तो उन्हें एक नहीं अनेक फायदे हैं। इस इन फसलों में समय कम लगता है. सेहत के लिए लाभकारी होती है। इसकी इस समय डिमांड ज्यादा है। जिससे कीमत भी अच्छी मिलती है। इसमें निवेश भी कम आता है। यानी कि खर्चा बहुत कम लगेगा। लेकिन इससे कमाई ज्यादा होगी। इतना ही नहीं आपको बता दे कि इसमें आपको बहुत अधिक केमिकल वाली खाद का इस्तेमाल नहीं करना है। बिना खाद के आप खेती कर पाएंगे, तो अगर आपको खेती करना पसंद है तो पहली बरसात होते ही आप खेतों में बोवाई कर सकते हैं।

यह भी पढ़े- गोबर के शक्तिशाली खाद ऐसे बनाये, पौधे होंगे घनघोर घने, बढ़ जाएगा उत्पादन

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद