मूंग की ये किस्म खेती के लिए बहुत लाभकारी साबित होती है। क्योकि इसकी फसल बेहद कम दिनों तैयार हो जाती है और अधिक उपज के साथ जबरदस्त कमाई कराती है तो चलिए इसकी खेती के बारे में जानते है।
मुनाफे का सौदा है मूंग ये किस्म की खेती
मूंग की खेती बहुत ज्यादा लाभकारी साबित होती है आज हम आपको मूंग की एक ऐसी किस्म के बारे में बता रहे है जो बहुत कम दिनों में तैयार हो जाती है और जबरदस्त पैदावार देती है। इसकी खासियत ये है की मूंग की इस किस्म में पीला मोजैक वायरस और पाउडरी मिल्ड्यू रोग नहीं लगता है। ये किस्म ग्रीष्मकालीन खेती के लिए सर्वोत्तम मानी जाती है। आप इसकी खेती से बहुत अच्छी कमाई कर सकते है। हम बात कर रहे है पंत मूंग 3 किस्म की खेती की ये मूंग की एक उन्नत किस्म है। तो चलिए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।

कैसे करें खेती
अगर आप पंत मूंग 3 किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी से सम्बंधित जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं आएगी। पंत मूंग 3 किस्म की खेती के लिए जल निकासी वाली दोमट से बलुई दोमट मिट्टी अच्छी रहती है मिट्टी का पीएच मान 6.5 से 7.5 के बीच होना चाहिए। इसकी बुआई के लिए पहले खेत की अच्छी जुताई करनी चाहिए और मिट्टी में गोबर की खाद डालनी चाहिए। बुआई से पहले बीजों का उपचार करना चाहिए। बुआई के बाद पंत मूंग 3 किस्म की फसल करीब 65 से 70 दिनों में पककर तैयार हो जाती है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप पंत मूंग 3 किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बंपर पैदावार के साथ जबरदस्त कमाई देखने को मिलेगी एक हेक्टेयर में पंत मूंग 3 किस्म की खेती करने से करीब 12 से 15 क्विंटल तक पैदावार होती है। एक हेक्टेयर में आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई कर सकते है। मूंग की खेती करने वाले किसानों के लिए पंत मूंग 3 किस्म की खेती बहुत लाभकारी साबित होती है। इसलिए इसकी खेती जरूर करनी चाहिए।