फरवरी-मार्च के महीने में खीरे की अगेती किस्म की खेती बेहद लाभकारी साबित होती है खीरे की अगेती के लिए सही किस्म का चयन करना बेहद महत्वपूर्ण काम होता है। अच्छी किस्म न केवल बंपर पैदावार देती है बल्कि रोगों का प्रतिरोधक भी होना चाहिए जिससे बंपर उत्पादन में गिरावट नहीं होती है तो चलिए इस लेख के माध्यम से खीरे की अगेती खेती के लिए उचित किस्म के बारे में विस्तार से जानते है।
फरवरी-मार्च में खीरे की ये किस्म की करें खेती
खीरे की अगेती किस्म की खेती किसानों के लिए एक बेहतरीन अवसर साबित होती है आज हम आपको खीरे की एक ऐसी अगेती किस्म के बारे में बता रहे है जो न केवल बंपर पैदावार देती है बल्कि इसकी बाजार में डिमांड भी बहुत ज्यादा अधिक मात्रा में रहती है। लोग इसका सेवन करना बहुत ज्यादा पसंद करते है। खीरे की ये किस्म अधिक उपज और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए जानी जाती है। आप इसकी खेती से बहुत शानदार कमाई कर सकते है हम बात कर रहे है पंत संकर खीरा-1 किस्म की खेती की ये खीरे की एक संकर किस्म है। तो चलिए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।
खीरे की अगेती किस्म की खेती
अगर आप खीरे की पंत संकर-1 किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती से सम्बंधित जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। खीरे की पंत संकर-1 किस्म की खेती के लिए जल निकासी वाली बलुई-दोमट मिट्टी अच्छी मानी जाती है इसकी बुवाई इस किस्म के बीजों से ही करनी चाहिए इसकी बुवाई से पहले खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए और मिट्टी में पोषक तत्व से भरपूर खाद डालनी चाहिए बुआई के बाद खीरे की पंत संकर-1 किस्म की फसल करीब 50 दिनों में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप खीरे की पंत संकर-1 किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त ताबड़तोड़ कमाई देखने को मिलेगी। एक एकड़ में खीरे की पंत संकर-1 किस्म की खेती करने से करीब 120 से 140 क्विंटल तक पैदावार मिल सकती है आप इसकी खेती से करीब 2 लाख रूपए की कमाई कर सकते है। ये खीरे की एक हाइब्रिड किस्म है। इसकी खेती किसानों के लिए बेहद लाभकारी साबित होती है।