फरवरी में सब्जी की खेती करके अधिक कमाई करना चाहते हैं तो चलिए आपको बताते हैं कौन सी सब्जियां लगाएंगे तो ज्यादा मंडी भाव मिलेगा-
फरवरी में सब्जी की खेती
फरवरी में विभिन्न प्रकार की सब्जियों की खेती की जाती है। जिससे किसानों को अधिक फायदा मिलता है। सब्जियों की खेती इस समय करने पर मंडी में सबसे बढ़िया कीमत मिलती है। क्योंकि गर्मियों में हरी सब्जियों की डिमांड बढ़ जाती है और उनकी कीमत भी मंडी में अधिक रहती है। जिससे किसानों को फायदा होता है तो अगर पैसा कमाना चाहते हैं तो सब्जी की खेती कर सकते हैं। कम समय में अधिक मुनाफा होता है। सब्जियों की खेती करना भी आसान होता है। मंडी में आसानी से बिक्री करके रोजाना हजारों रुपए की कमाई कर सकते हैं।
जिसमें आपको इस लेख में हम 2 से 5 लाख रुपये एक सब्जी की खेती से कमाई की जानकारी देने जा रहे हैं तो चलिए जानते हैं 6 सब्जियों की खेती के बारे में-
6 सब्जियों की खेती
नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार जानिए फरवरी में 6 कौन सी सब्जियां लगाकर पैसा कमाया जा सकता है-
- हम सबसे पहले भिंडी की खेती की बात करेंगे। अगर किसान पहले सप्ताह में भिंडी की खेती लगा देते हैं तो जब इसकी तुड़ाई होगी तो 50 से ₹100 किलो तक मंडी भाव मिलेगा। यानी कि कुछ मंडियों में 50 तो कहीं 70 और कहीं ₹100 किलो भी भिंडी की सब्जी जाएगी। लेकिन इसके लिए फरवरी का पहला सप्ताह सही समय होगा।
- किसान फरवरी में ग्वार फली की खेती कर सकते हैं। इससे अधिक कमाई होगी। कम किसान इसकी खेती करते हैं, मंडी में बढ़िया भाव भी मिलेगा। अभी मंडी में ग्वार फली नहीं मिल रही है। जब मंडी में ग्वार फली आएगी तो उसकी कीमत 50 से लेकर 60 रुपए किलो तक आसानी से चली जाएगी।
यह भी पढ़े-1 बीघा से 3-4 लाख रु की कमाई, देसी गुलाब की खेती से बनाएं मुनाफे की बगिया, जानिए कितनी आएगी लागत
- किसान मिर्च की खेती भी फरवरी महीने में कर सकते हैं। मिर्च के डिमांड तो हमेशा बनी रहती है और यह एक लंबी अवधि की फसल ₹10 से ₹100 किलो तक मिर्च की कीमत जाती रहती है।
- किसान भाई फरवरी में खीरा की खेती कर सकते हैं। खीरा गर्मियों में सबसे ज्यादा डिमांड में रहता है। लेकिन अन्य सीजन में भी खीरा की मांग बनी रहती है। इस समय अगर खीरा लगाते हैं तो कमाई की जा सकती है।
- गिलकी भी किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए सहायक है। आपको बता दे की गिलकी की खेती करके 2 से ₹5 लाख कमाई की जा सकती है। गिलकी की अच्छी पैदावार लेने के लिए ह्यमिक एसिड का किसान इस्तेमाल करें इससे उन्हें फायदा होगा।
- इसके अलावा हरा धनिया और पालक भी इस समय लगा सकते हैं। हरी धनिया की कीमत गर्मियों में बहुत बढ़िया मिलती है। बस तेज धूप से फसल को बचाना पड़ता है। इसमें लागत भी कम आती है और अभी धनिया की कीमत 50-60 रुपए है तो आगे चलकर कितनी ज्यादा बढ़ सकती है। वही पालक की बात करें तो पालक कभी सेहत के लिए फायदेमंद है इसमें खर्च भी सिर्फ बीज का आता है। लेकिन गर्मियों में हरी पत्तेदार सब्जियों की खेती में धूप से बचाना पड़ता है, और कीटों से भी फसल की सुरक्षा करनी पड़ती है।
नोट: इस रिपोर्ट में दी गई जानकारी किसानों के निजी अनुभवों और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध इंटरनेट स्रोतों पर आधारित है। किसी भी जानकारी का उपयोग करने से पहले कृषि विशेषज्ञों से परामर्श अवश्य करें।