खेत के मेड़ में पेड़ लगाकर भी अच्छी खासी कमाई की जा सकती है। तो चलिए आपको लाखों का मुनाफा देने वाले फल की खेती की जानकारी देते हैं-
खेत के मेड़ से आएंगे 15 लाख रुपए
खेत में तो कई तरह की फसलों की खेती की जाती है। कुछ किसान पारंपरिक फसलों की खेती करते हैं जबकि कुछ किसान अब नगदी फसलों की खेती की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं। जैसे की सब्जी फल फूल आदि किसान अगर चाहे तो खेत के मेड़ों में यानी कि किनारो पर भी कुछ पेड़ लगा सकते हैं जैसे कि नाशपाती का पेड़। नाशपाती के पेड़ो से सालाना 15 लाख की कमाई हो सकती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि कितने पेड़ इसके लिए लगाने होंगे।
एक पेड़ से कितनी होगी कमाई?
नाशपाती के पेड़ आप मेड़ो पर लगा सकते हैं। जिसमें एक पेड़ से करीब 15000 की कमाई होगी। क्योंकि एक पेड़ से 5 क्विंटल तक उत्पादन मिल जाता है। जिसकी कीमत ₹30 किलो तक मिल जाती है। किसान चाहे तो खेत के मेंड़ों में 100 पेड़ लगा सकते हैं और उससे 15 लाख सालाना कमाई कर सकते हैं। यानी कि 100 नाशपाती के पेड़ लगाएंगे तो उसे 15 लाख तक की कमाई हर साल हो सकती है। चलिए जानते हैं कि नाशपाती की बढ़िया वैरायटी कौन सी है, इसे लगाने का समय क्या है, और लगाने का तरीका क्या है, कब तक में यह तैयार होते हैं।
नाशपाती की खेती
नाशपाती के पेड़ की खेती करना चाहते हैं तो 10 फीट की दूरी में इसके पेड़ लगाइए। इसके पेड़ लगाने के समय दिसंबर, जनवरी, और फरवरी है तो अभी किसान जनवरी और फरवरी में भी इसकी खेती कर सकते हैं। डेढ़ फीट का गड्ढा खोद के इसके पौधे लगाए। नाशपाती की एसियन पियर वैरायटी अच्छी होती है। किसान जो गर्म इलाके में रहते हैं तो इसकी खेती कर सकते हैं। 5 साल में यह फल देने लगते हैं। धीरे-धीरे उनके फल देने की क्षमता बढ़ती जाती है। जैसे-जैसे पेड़ बड़ा होता है ज्यादा फल देता है। इसके पेड़ों से आने वाले 50 सालों तक कमाई होगी।
नाशपाती की खेती के लिए गहरी उपजाऊ मिट्टी अच्छी होती है। जिसमें जल निकासी की बढ़िया व्यवस्था हो। मिट्टी का पीएच मान 8.7 हो तो बेहतर माना जाता है। नाशपाती के पेड़ लगाते हैं तो सर्दियों में 15 दिन में और गर्मियों में एक सप्ताह के भीतर सिंचाई करें। अच्छा उत्पादन और पौधे के विकास के लिए पुरानी गोबर की खाद या वर्मी कंपोस्ट खाद का इस्तेमाल करें। समय-समय पर निराई गुड़ाई करें। नाशपाती के फसल को पकने में लगभग 145 दिन लगते हैं। इस तरह नाशपाती की खेती किसान आसानी से कर सकते हैं।