बासमती धान की ये 5 बेहतरीन किस्मे, भरेंगी तिजोरी, देश के साथ विदेशो से मिलेगी दोगुनी कीमत, जानिये नाम और खेती का तरीका

बासमती धान की ये 5 बेहतरीन किस्मे, भरेंगी तिजोरी, देश के साथ विदेशो से मिलेगी दोगुनी कीमत, जानिये नाम और खेती का तरीका। जिससे खरीफ के सीजन में हो तगड़ी कमाई।

धान की तैयारी में किसान

धान की खेती की तैयारी में किसान लग गए हैं। जिसमें कई ऐसे भी किसान है जो बासमती धान की बेहतरीन किस्मो की खेती करके अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। इसीलिए आज हम जानेंगे कि बासमती धान की वह कौन सी पांच किस्म है जिनकी खेती करके किसान मालामाल हो सकते हैं। क्योंकि इनकी खेती में अच्छी खासी उपज मिलती है। साथ ही खाने में भी स्वादिष्ट और सुगंधित होती हैं। जिसकी वजह से बाजार में इसकी ज्यादा कीमत मिलती है, तो चलिए सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि धान की खेती किसान कैसे करें। उसके बाद हम बासमती धान की पांच बेहद खास किस्म के बारे में भी जानकारी लेंगे।

ऐसे करें बासमती धान की खेती

नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार किसान करें धन की खेती।

  • बासमती धान की खेती करने के लिए किसानों को कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। जैसे कि किसान अभी मई महीना में किसान खेती की अच्छे जुताई करके अनावश्यक घास को निकाल दे, और जून जुलाई में बारिश होने के साथ रोपाई कर सकते हैं।
  • जिसके लिए अभी से किसानों को बासमती धान की नर्सरी लगना शुरू कर देना चाहिए। तभी समय पर धान की खेती कर पाएंगे।
  • जिसमें वह नर्सरी तैयार करने से पहले ही कार्बनडाजिम या फिर त्रिपोजियम के द्वारा बीजो कर उपचार कर सकते हैं। जिससे बीज कम समय में अंकुरित होंगे और कीड़े मकोड़े की भी समस्या नहीं आएगी।
  • साथ ही यह भी बताया जा रहा है की नर्सरी तैयार करने से पहले ही धान के बीजों को तकरीबन 25-28 दिन का समय लग जाएगा।
  • उसके बाद आप दो से तीन इंच खेतों में पानी भरकर पौध की रोपाई कर सकते हैं। इस तरह इन बातों का ध्यान रखें किसान बासमती धान की अच्छे से खेती कर पाएंगे।
  • बता दे कि यह सलाह किसी विशेषज्ञ द्वारा दी गई है। जिसमें किसानों को धान की पैदावार बढ़ाने में मदद मिलेगी।

चलिए अब जानते हैं उन पांच किस्म के नाम और खासियत।

बासमती धान की ये 5 बेहतरीन किस्मे, भरेंगी तिजोरी, देश के साथ विदेशो से मिलेगी दोगुनी कीमत, जानिये नाम और खेती का तरीका

यह भी पढ़े- मिर्ची की ऐसे करें खेती लाखो में कमाई की है गारंटी, जानिये कौन-से बीजो से होगा मुनाफा

ये है बासमती धान की 5 बेहतरीन किस्मे

नीचे लिखे पांच बिंदुओं के अनुसार जाने बासमती धान की पांच खास किस्म के बारे में।

  • सबसे पहले हम यहां पर उस धान की बात कर रहे हैं जिससे 50 से 60 क्विंटल तक की पैदावार मिलती है। यानी कि एक हेक्टेयर में किसान को अच्छी खासी पैदावार इससे मिल जाएगी। धान की यह किस्म पूसा बासमती 6 नाम से जानी जाती है। इसे तेज हवा से भी ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। इसके चावल सामान्य आकार का देखने को मिलेंगे।
  • अब दूसरे धान की बात करते हैं तो इसमें किसानों को एक हेक्टेयर से तकरीबन 30 से 40 क्विंटल पैदावार मिलेगी। जिससे किसान अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। इस धान को तैयार होने में लगभग 120 से 130 दिनों का समय लग ही जाएगा। इस धान का नाम है कस्तूरी बासमती। यह सेहत के लिए भी फायदेमंद है। क्योंकि इसमें कई सारे पौष्टिक गुण पाए जाते हैं। यह धान महकती भी है। यानी कि इसका सुगंध अच्छा होता है, और स्वाद में भी शानदार होती है। इसी वजह से इस धान की अच्छी खासी किसानों को कीमत मिल जाती है।
  • धान की इस किस्म में किसानों को एक हेक्टेयर से 20 से 25 क्विंटल तक की पैदावार मिलती है। जिसमें उन्हें 140-150 दिन तैयार करने में लगता है। यह खुशबूदार चावल होते है जो लंबे-लंबे रहते हैं। इसका नाम बासमती 370 है। इस धान के चावल की डिमांड भारत के साथ-साथ विदेश में भी है। जिससे किसान विदेश में निर्यात करके अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।
  • अब बात कर लेते हैं तरवाड़ी बासमती धान के किस्म की। यह भी एक शानदार धान है। इसे तैयार होने में बहुत समय लगता है। लेकिन एक एकड़ से इसमें 12 से 15 क्विंटल की ध्यान तैयार हो जाती है। इसके दाने पतले होते हैं। इसे तैयार होने में 140 से 160 दिन का समय लगता है। इसीलिए हमने बताया कि यह ज्यादा समय लेती है।
  • अब बात कर लेते हैं पूसा बासमती 1121 धान के किस्म की तो यह भी अच्छी धान है। इसे ज्यादा पानी की आवश्यकता होती है। इस तरह अगर आपके पास ज्यादा पानी की व्यवस्था है तो आप इसकी खेती कर सकते हैं। इसे तैयार होने में तकरीबन 140-150 दिन का समय लग जाता है। यह एक हेक्टेयर में 40 से 50 क्विंटल की उपज देती है। क्योंकि इसके दाने पतले और लंबे होते हैं, जिसके वजह से इसके मांग ज्यादा रहती है।

यह भी पढ़े- Pineapple Farming: 12 महीने होती है खेती, एक बार देता है फल, किसी भी मौसम में लगाके, छापे पैसा

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद