सोयाबीन के दामों में आएगी जबरदस्त तेजी क्या ₹6000 का आँकड़ा पार करेगी सोयाबीन, जाने ताजा रेट

सोयाबीन के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव जा रही है। अब ऐसे में किसान और व्यापारी दोनों ही परेशान चल रहे हैं। सोयाबीन के भाव बढ़ने की आशा में लोगों ने सोयाबीन घर में स्टॉक करके रखी हुई है। अब ऐसे में सोयाबीन का कारोबार करने वाले विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले वक्त में सोयाबीन के दामों से राहत मिल सकती है। वहीं किसानों का कहना है कि सोयाबीन की खेती में लागत इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि अगर भाव ₹6000 प्रति क्विंटल नहीं मिलता है तो किसान नुकसान में रहेंगे। आइए बाजार क्या कहता है इसके बारे में जानते हैं।

खाद्य तेलों के आयात से हालात गंभीर

भारत में कई सालों पहले जहां खाद्य तेलों के आयात पर शुल्क बहुत कम किया था। जिसके कारण इंडोनेशिया और मलेशिया जैसे कई देशों द्वारा भारत में पाम तेल की डंपिंग शुरू कर दी थी। इसको खाने के लिए कई देश इसका इस्तेमाल करते हैं। इन्हीं कारणों से आज के समय में हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि पिछले महीने में ही इसकी आयात में 23% की बढ़ोतरी देखने को मिली है वही देश में बीते कई सालों से 93096 करोड़ रुपए का पाम ऑयल आयात किया गया। जो कि इस साल लगभग एक करोड़ के आंकड़े को पार कर देगा।

यह भी पढ़े: बकरे के मीट की मार्केट में बढ़ी जबरदस्त डिमांड, किसान और पशुपालक बकरी का पालन कर हो जाएंगे मालामाल

खाद्य तेलों के आयात में दर्ज हुई गिरावट

वही एक तरफ सरकार द्वारा आयात शुल्क में वृद्धि करने के बाद में इसका असर साफ नजर आने लगा है। बता दे सोयाबीन तेल का आयत लगभग 10.01% घट चुका है। वही पाम ऑयल का आयात 7.3 प्रतिशत बढ़ चुका है। वहीं जुलाई और नवंबर 2024 के दौरान 74385 मिट्रिक टन सोयाबीन तेल का आयात किया गया है। वहीं बीते साल समान अवधि के दौरान लगभग 74745 मिट्रिक टन हुआ करता था। इसके बाद नवंबर 2024 में सोयाबीन और पाम ऑयल क्रमशः 113.99% और 11. 69% बढ़ चुका है।

नवंबर महीने में लगभग 15045 मिट्रिक टन सोयाबीन ऑयल आयात हुआ है जो कि बीते नवंबर में लगभग 6410 मिट्रिक टन हुआ करता था। नवंबर महीने में लगभग 2.34 लाख मीट्रिक टन पाम ऑयल आयात हुआ था जो कि बीते नवंबर में लगभग 2.31 मिट्रिक टन हुआ करता था। आपको बता दे वही मंडी में सोयाबीन लगभग 4300 और सरसों निमाड़ी लगभग 5900 से 5950 वही एवरेज सरसों 5500 से 5600 प्रति क्विंटल चल रही है।

सोयाबीन के भाव में उछाल की उम्मीद

सोयाबीन की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच में सोयाबीन के भाव बढ़ने की उम्मीद है। सप्लाई कम होने की वजह से सोयाबीन के तेल के भाव मंडियों में सोयाबीन की आवक बहुत ही कम है। वही किसान कम दामों पर माल बेचने को तैयार नहीं है। जिसके चलते प्लांट अपनी पूरी क्षमता से नहीं आगे बढ़ पा रहे हैं यही कारण है कि आने वाले समय में सोयाबीन के भाव बढ़ने की संभावना दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़े: इंसानों से नहीं बल्कि नशे में धुत तोतों से परेशान हो चुके किसान, देखते ही देखते कर जाते हैं फसल से डोडो को चट

साल 2025 में सोयाबीन के भाव की उम्मीद

बीते कुछ समय से सोयाबीन के भाव में तेजी देखने को मिली है। वही बता दे पिछले कुछ दिनों से सोया डीओसी की कीमतों में 200 से ₹300 की तेजी दर्ज की गई है। आने वाले समय में मलेशिया में पाम की फसलों को नुकसान हुआ है। अब ऐसे में पाम तेल के भाव और बाकी तेलों के भाव बढ़ते नजर आ रहे हैं। इन सारी संभावनाओं को देखते हुए सोयाबीन के भाव में तेजी के आसार तैयार होंगे इतना ही नहीं है तेजी ज्यादा नहीं रहेगी। सोयाबीन के व्यापारियों का कहना है कि 2025 में सोयाबीन के दाम लगभग 5300 प्रति क्विंटल तक जा सकते हैं इससे ज्यादा जाने की संभावना बहुत कम है।

सोयाबीन के वर्तमान मंडी रेट

सोयाबीन के दामों की अगर बात करें तो फिलहाल मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की मंडियों में सोयाबीन के रेट लगभग 4000 से 4300 प्रति क्विंटल के बीच नजर आ रहे हैं। वही कीमत फसल की गुणवत्ता और मंडी की स्थिति के साथ आपूर्ति पर पूरी तरह से निर्भर कर रही है।

साल 2025 जनवरी में बदलेंगे सोयाबीन के रेट

सोयाबीन के भाव अब तक बहुत कम चल रहे थे। आने वाले नए साल में 4000 से 4500 प्रति क्विंटल होने की संभावना अभी से जताई जा रही है। सोयाबीन प्लांट की खरीदी ऑफर में भी तेजी देखने को मिल रही है। वही इंदौर प्लांट की खरीदी ऑफर 4375 से 4480, नीमच लाइन में लगभग 4395 के भाव दर्ज किया जा रहे हैं। सोयाबीन कारोबारी का कहना है कि साल के अंतिम महीने होने के कारण इस होता है कि हर बार जनवरी-फरवरी माह के दौरान सोयाबीन के दामों में तेजी नजर आती है।

यह भी पढ़े: सस्ता, सुंदर और टिकाऊ जुगाड़ अपना कर खेत से कोसों दूर भगाएं नीलगाय, करने होंगे मात्र ₹50 खर्च

नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद

Leave a Comment