ग्वार के रेट में देखने को मिली 7% की तेजी, जाने साल 2025 में क्या होंगे जीरा और धनिया के रेट

किसानों के लिए बड़ी खबर है। बता दे NCDEX में ग्वार गम के रेट में तेजी देखने को मिली है। पिछले एक हफ्ते के बाद से लगातार ग्वार गम के रेट में उछाल देखने को मिल रहा है। जिसको देखते हुए ग्वार के दामों में लगातार तेजी बनी हुई है। इतना ही नहीं अब तक ग्वार के भाव में लगभग 7% की बढ़ोतरी हो चुकी है। इसके साथ ही मसाले के रेट में भी लगातार उतार चढ़ाव जारी है।

पिछले ही हफ्ते जीरे के भाव में गिरावट दर्ज की गई। मार्केट में जीरे की कीमतों में लगभग 5% की गिरावट देखने को मिली है। बता दे वायदा बाजार में जनवरी को जीरा 23900 से नीचे फिसल चुका है। वही 20 दिसंबर को जीरे के भाव लगभग 25700 तक जा पहुंचे हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते है।

मसालो के भाव में गिरावट

मसाले के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले हफ्ते में जीरे के दाम 2% गिरे वही एक महीने में उनके चार फ़ीसदी दाम गिर चुके हैं। बता दे जनवरी 2024 में अब तक मसाले के रेट में 23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। वही हल्दी के रेट में 6% की बढ़त दर्ज कर दी गई है। लेकिन एक महीने में इसमें तीन फ़ीसदी की तेजी भी नजर आई और वही जनवरी 2024 में अब तक एक फ़ीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़े: गेहूं के भाव में मची है लगातार उथल-पुथल, जाने कितना हाई जा सकता है 2025 में गेहूं का रेट

अगर धनिया की बात करें तो धनिया के दामों में एक हफ्ते में तीन प्रतिशत बढ़त नजर आई है वही एक महीने में इसमें एक फ़ीसदी की गिरावट नजर आई है। जनवरी 2024 में इसमें लगभग 8% की बढ़त नजर आई है।

ग्वार के भाव में उछाल

NCDEX पर ग्वार गम में तेजी देखने को मिली है। बीते एक सप्ताह में ग्वार गम की कीमतों में लगभग 7% का उछाल देखने को मिला है वही दो दिन की गिरावट के बाद दाम फिर से चढ़ चुके हैं। ग्वार सीड के दाम में लगातार तेजी बनी हुई है। NCDEX पर ग्वार गम की बात करें तो एक हफ्ते में लगभग 7% की तेजी आई है। वही एक महीने में इसमें 1 प्रतिशत की तेजी देखी गई।

जनवरी 2024 में अब तक इसमें 4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। NCDEX पर ग्वार सीड की बात करें तो पिछले एक सप्ताह में इसमें लगभग 5% की तेजी देखी गई है। वही एक महीने में इसमें दो फ़ीसदी की तेजी नजर आई है। अब जनवरी 2024 में इसमें अब तक तीन फ़ीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़े: मोहन यादव सरकार का बड़ा धमाका! धान उत्पादन करने वाले किसानों को सरकार देगी 2000 की प्रोत्साहन राशि

एक्सपर्ट्स की राय

अशोक इंडस्ट्री के CFO राजेंद्र धारीवाल ने कहा कि ग्वार गम की आवक कम होने की वजह से दामों में तेजी देखी गई है। इतना ही नहीं उनका कहना है कि 5 से 10% की क्राइसिस मिलने के बाद में 50% मुनाफा वसूली करें। अगर ऐसे में ग्वार सीड लगभग 5500 के आसपास नजर आता है तो मुनाफा वसूली करना चाहिए। इतना ही नहीं मुनाफा वसूली करने के बाद में निवेश करने के कई चांसेस आपको मिलेंगे ग्वार गम की नई फसले भी आ जाएगी।

उनका कहना है कि दिसंबर महीने में ग्वार गम की एक्सपोर्ट बढ़ने की संभावना है। साल 2025 एक मजबूत और वोलेटाइल साल साबित होने की संभावना है। साथ ही भारत में ग्वार गम की इन्वेंट्री ज्यादा है इसीलिए ऐसे में ग्वार सीड में लॉन्ग इन्वेस्टमेंट की संभावनाएं बहुत ज्यादा बेहतर है।

वहीं दूसरी तरफ महारानी ट्रेडिंग के ओनर प्रणव शाह का कहना है कि साल 2024 में जीरे की बुवाई लगभग 20% गिरावट के साथ हुई है लेकिन कैरी फॉरवार्ड 20 से 25 लाख बैग है। मसाले का एक्सपोर्ट लगातार बढ़ता जा रहा है। वही साथ ही मौसम पर भी ध्यान रखना बहुत ज्यादा आवश्यक है। सुपर फूड इंडस्ट्री में सालाना लगभग 10 से 15% की ग्रोथ नजर आ रही है।

यह भी पढ़े: चने की खेती करने वाले किसान इन बातों पर खास ध्यान, वरना किए कराए पर फिर जायेगा पानी

नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद