किसानो की लग गई लॉटरी, सरकार ने इन 24 फसलों को MSP पर खरीदने को लेकर दी मंजूरी, इन किसानों को होगा फायदा

किसानो की लग गई लॉटरी, सरकार ने इन 24 फसलों को MSP पर खरीदने को लेकर दी मंजूरी। सरकार की तरफ से किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लिया गया है। नए साल के आने की खुशी में हरियाणा सरकार द्वारा किसानों से लगभग 24 फसलों को MSP पर खरीदने को लेकर मंजूरी दे दी गई है। राज्य सरकार की तरफ से इस फैसले के बाद 24 फसले MSP पर खरीदने वाला हरियाणा पहला राज्य बन चुका है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में यह कदम उठाया गया है। इस बड़े फैसले से किसानो का बहुत फायदा होगा। आईए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी फसले शामिल है।

यह भी पढ़े: सोयाबीन के दामों में आई रिकॉर्डतोड़ तेजी, आसमान छूने लगे भाव, जाने आज का ताजा भाव

इन 24 फसलों की होगी MSP रेट पर खरीद

सरकार के इस बड़े कदम के बाद कई किसानों को इसका लाभ मिलेगा। इस लिस्ट में कई फसले शामिल है। जैसे :- रागी, सोयाबीन, नाइजरसीड, कुसुम, जौ, मक्का, ज्वार, जुट, खोपरा, ग्रीष्मकालीन मूंग, धान बाजारा, खरीफ मूंग, उड़द, अरहर, तिल, कपास, मूंगफली, गेहूं, सरसों, चना, मसूर, सूरजमुखी और गन्ना भी इस लिस्ट में शामिल है।

किसे मिलेगा MSP का फायदा

सरकार की तरफ से लिए गए इस बड़े फैसले से कई किसानों का भला होगा। अधिसूचित फसलों को खरीद MSP पर केवल “मेरी फसल मेरा ब्यौरा” पोर्टल पर रजिस्टर्ड पत्र किसानों से ही खरीदी जाएगी। बता दे इस अधिसूचना का मुख्य उद्देश्य यह है कि किसानों की उपज की सही कीमत उनको मिल पाए। सरकार का यह फैसला किसानों के हित में किया गया है।

यह भी पढ़े: किसान ने मेहनत और लगन से कर दिखाया कमाल, पथरीली जमीन में आज कमा रहा करोड़ों रूपए

नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद