टमाटर की तरह दिखने वाले एक फल की खेती से किसानों को अधिक कमाई हो रही है। चलिए उस फल का नाम, कीमत और खेती से होने वाले फायदे बताते है।
किसानों की तरक्की का राज
हमारे देश के कई ऐसे किसान है जो की बागवानी करके अच्छी खासी कमाई करते हैं। वह फलों की खेती से अधिक मुनाफा कमाते हैं। कम जमीन से भी उन्हें ज्यादा कमाई होती है। जैसे कि हिमाचल प्रदेश के कई ऐसे किसान है जो की सेब की खेती करते आ रहे हैं लेकिन अब उन्हें सेब की खेती से मुनाफा नहीं हो रहा है। क्योंकि जलवायु में परिवर्तन हो रहा है। हिमाचल के कल्लू और अन्य आसपास के स्थान में टमाटर जैसे दिखने वाले अन्य फल की खेती की जा रही है और उससे उन्हें फायदा हो रहा है। बारिश कम होने के कारण सेव की चिलिंग ऑवर्स नहीं पूरे हो पाते हैं। जिसकी वजह से उन्हें सेव की खेती में फायदा नहीं हो रहा है।
इसमें रोग बीमारी ज्यादा आ रही है, जिससे खर्च अधिक हो रहा है तो चलिए आपको बताते हैं सेब की जगह किस दूसरे फल की खेती से किसान अधिक मुनाफा ले रहे हैं, उनकी तरक्की का राज अब क्या है।
जापानी फल से किसान हो रहे मालामाल
दरअसल यह किसान अब टमाटर जैसे दिखने वाले जापानी फल लगाकर अधिक मुनाफा ले रहे हैं। उन्हें जापानी खेती से फायदा हो रहा है। वह किसान इस फल की खेती से मालामाल हो रहे हैं। लगघाटी के कई युवा किसान बागवानी करते हैं। जिसमें वह जापानी फल की खेती कर रहे हैं और इसमें उन्हें मुनाफा हो रहा है। बताते हैं कि जापानी फल की खेती में ज्यादा फायदा है तो चलिए उसके बारे में जानते हैं।
जापानी फल की खेती से फायदे
नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार जानिए किसानों को जापानी फल की खेती से क्या फायदा है।
- जापानी फल के पौधे जल्दी तैयार हो जाते हैं। इसलिए कम समय में किसानों को इससे फायदा होने लगता है। बता दे की 3 साल के अंदर-अंदर इसके पेड़ तैयार हो जाते हैं फल देने लगते है।
- जापानी फल की ग्राफ्टिंग करना आसान है। युवा किसान खुद पौधे ग्राफ्ट करके लगाते हैं।
- जापानी फल एक ऐसा फल है जिसे ज्यादा स्प्रे की आवश्यकता नहीं पड़ती है। जिससे इसमें लागत कम आती है और बिना रासायनिक खाद के भी किसान जैविक खाद का इस्तेमाल करके इससे अधिक उत्पादन ले सकते हैं।
- जापानी फल स्वाद में मीठा होता है। जिससे बिक्री आसानी से हो जाती है।
- इस समय सर्दियों में जापानी फल से किसान अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं।
जपानी फल में पाए जानें वाले पोषक तत्व
जापानी फल सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जैसे कि विटामिन ए, सी, बी 1, बी 2, एंटीऑक्सीडेंट, मैग्नीशियम और फाइबर। यह कई गंभीर बीमारियों के लिए भी अच्छा है। उन्हें दूर करता है। जैसे कि कैंसर, हृदय रोग और यह रक्तचाप को नियंत्रित करके रखता है। जिससे आजकल इसकी अच्छी कीमत भी मिल रही हैं।
जपानी फल की कीमत
जापानी फल की कीमत अच्छी खासी किसानों को मिलती है। इसीलिए तो यह किसानों की तरक्की का राज बनते जा रहा है। 90% किसान इसकी खेती अब कर रहे हैं। जिसमें आपको बता दे की ऑनलाइन साइट्स में ज्यादा कीमत मिलती है। 400 से ₹500 किलो ऑनलाइन बिकता है। लेकिन अगर नजदीकी बाजार की बात करें तो किस कुल्लू की आसपास की सब्जी मंडी में 125 से 140 रुपए किलो बेचते हैं। वहीं दिल्ली सब्जी मंडी में इसकी कीमत ₹200 किलो तक चली जाती है। इस तरह आप देख सकते हैं अगर किसान घर बैठे मार्केटिंग करके बिक्री करते हैं तो ज्यादा कीमत मिलती है।
बड़े बाजारों में भी उसकी अच्छी कीमत मिलेगी। मगर आसपास की मंडी में कम कीमत मिलेगी। लेकिन वहां पर परिवहन आदि का खर्चा भी नहीं आता है और लंबे समय तक स्टोर नहीं करना पड़ता है फटाफट बिक्री हो जाती है तो उसमें भी फायदा है।