Succses Story: ग्रेजुएट होने के बाद पढ़ाई में रुचि न होने की वजह से खेती में आजमाई किस्मत, आज इस खेती करके कमा रहा किसान लाखों रुपए

On: Thursday, November 28, 2024 12:27 PM

Succses Story:- ग्रेजुएट होने के बाद पढ़ाई में रुचि न होने की वजह से खेती में आजमाई अपनी किस्मत और आज कमा रहे लाखों रूपए का तगड़ा मुनाफा। आइए जानते है इसके बारे में……

किसान दुर्गेश कुमार

आज हम आपको ऐसे किसान के बारे में बताने जा रहे हैं जो ग्रेजुएट होने के बाद भी आज खेती से लाखों रुपए कमा रहे हैं। किसान का कहना है कि उनको शुरू से ही पढ़ाई में कोई दिलचस्पी नहीं थी जिसके कारण उन्होंने खेती करके अपनी किस्मत आजमाना चाहा। इसके बाद उन्होंने केले की खेती शुरू कर दी। इसके बाद वह आज सालाना 4 से 5 लाख रुपए कमा लेते हैं।

यह भी पढ़े: सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी छोड़ शुरू की लेमनग्रास की खेती, बस 1 बार रोपाई और 5 साल तक कमाई ही कमाई, जाने कैसे करते हैं इंजीनियर साहब खेती

सालों से कर रहा है केले की खेती

किसान दुर्गेश कुमार का कहना है कि वह पढ़ाई कर रहे थे लेकिन उनका पढ़ाई में बिल्कुल भी मन नहीं था जिसके कारण उन्होंने अपने पिता से प्रेरणा लेकर केले की खेती शुरू कर दी। इस खेती में उन्होंने देखा की मेहनत लागत कम होने के बावजूद भी मुनाफा अच्छा होता है तो उन्होंने केले खेती शुरू कर दी। किसान दुर्गेश कुमार लगभग 5-6 साल से केले की खेती कर रहे हैं।

पारंपरिक खेती छोड़ की केले की खेती

किसान दुर्गेश कुमार का कहना है कि मैंने बाकी लोगों की तरह आलू प्याज की खेती न करके कुछ अलग तरह की खेती करने का फैसला किया इसके बाद उन्होंने केले की खेती शुरू कर दी। जिसमे भी उन्होंने केले की प्रजाति में गोंडा के वातावरण के लिए G9 केले की खेती शुरू करी। इस प्रकार वह आज अच्छी कमाई कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: सरकार की सारी कोशिशे रही नाकाम सोयाबीन की खेती करने वाले किसान आज भी उठा रहे नुकसान, MSP से नीचे चल रहे हैं सोयाबीन के दाम

केले की खेती से मुनाफा

केले की खेती करके दुर्गेश कुमार आज अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। इन्होंने केले की खेती शुरू की तब से यह सालाना 4 से 5 लाख रुपए की कमाई कर रहे हैं।

Leave a Comment