सबसे ज्यादा प्रॉफिट और उत्पादन देगी ये फसल, नवंबर में करें इसकी खेती, एक एकड़ से 5 लाख रु तक एक सीजन से कमाई।
सबसे ज्यादा प्रॉफिट और उत्पादन देगी ये फसल
नमस्कार किसान भाइयों यह लेख सभी किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होने जा रहा है। इस लेख में हम जानेंगे कि इस समय किसान अपने खेत में कौन सी सब्जी लगा देते हैं तो उन्हें सबसे ज्यादा प्रॉफिट मिलेगा और यह फसल बता दे की सबसे ज्यादा उत्पादन भी देगी। जितनी भी सब्जियों की खेती होती है उनमें सबसे ज्यादा उत्पादन इस फसल से मिलेगा और कीमत भी इस समय अगर लगाएंगे तो बहुत अच्छी कीमत इसकी किसानों को मिलेगी। मंडी भाव ऐसे होंगे कि किसान का दिल खुश हो जाएगा। क्योंकि रेट इसके बढ़िया मिलेंगे।
अभी लगा देंगे तो फरवरी, मार्च, अप्रैल में बढ़िया मंडी भाव मिलेगा। दरअसल हम टमाटर की खेती के बाद कर रहे हैं। किसानों के लिए यह बढ़िया समय है और मौका भी तो चलिए जानते हैं नवंबर में कैसे टमाटर की खेती कर सकते हैं और टमाटर की कुछ उन्नत वैरायटी के बारे में भी जानेंगे।
नवंबर में करें इसकी खेती
नवंबर में टमाटर की खेती करना किसानों के लिए आसान है। लेकिन क्रॉप कवर लगा देंगे तो सर्दियों से फसल बची रहेगी। कोहरे से किसी तरह का नुकसान नहीं होगा रोग बीमारी भी नहीं आएगी। इसके अलावा खेत बढ़िया से तैयार करना है। लंबे समय की फसल है तो रोपाई से पहले 5-6 ट्रॉली गोबर खेत में बढ़िया से डालिए और रासायनिक इस्तेमाल करते हैं तो रासायनिक खाद भी मिट्टी की जरूरत के अनुसार दे सकते है। चार बार बढ़िया से कल्टीवेशन करके खेत तैयार करें। फंगीसाइड का इस्तेमाल करें 4 फीट की दूरी में बेड बनाकर रोपाई करें।
टमाटर की वेरायटी और उत्पादन कमाई
टमाटर की खेती में किसानों को अच्छा उत्पादन मिलता है। एक एकड़ से ही उन्हें 300 से लेकर 600 क्विंटल तक उत्पादन मिल सकता है। जैसा किसान मेहनत करके जैसी फसल तैयार करेंगे उसके अनुसार उन्हें कम या ज्यादा उत्पादन देखने को मिलेगा। कीमत की बात करें तो अभी लगाने पर कीमत 30, 40, 50 या इससे ज्यादा ₹100 तक भी पहुंच सकती है। 4 से 6 लाख रुपए नेट प्रॉफिट 1 एकड़ की जमीन से किसान इस सब्जी से कमा सकते हैं।
टमाटर की वैरायटी के बात करें तो किसान वह वैरायटी लगाएं जिनकी डिमांड उनके मंडी में है। लेकिन फिर भी कृषि विशेषज्ञ के अनुसार बता दे की सेमिनस की अभिलाष, अंशन बढ़िया है। सिजेंटा की हिसिकस और क्लॉस की ऋषिका यह सब अच्छा उत्पादन देने वाली वैरायटी है।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद













