Gardening Tips: फल सब्जी तोड़ते-तोड़ते थक जाएंगे, 10 रु की ये जादुई चीज करेगी कमाल, जानिये इसका नाम और इस्तेमाल का तरीका

On: Monday, October 21, 2024 11:00 AM
Gardening Tips

Gardening Tips: फल सब्जी तोड़ते-तोड़ते थक जाएंगे, 10 रु की ये जादुई चीज करेगी कमाल, जानिये इसका नाम और इस्तेमाल का तरीका।

फल सब्जी तोड़ते-तोड़ते थक जाएंगे

आजकल लोग अपने घर पर सब्जी, फल, फूल आदि लगाना पसंद करते हैं। गमले में, प्लास्टिक की बाल्टी, बोतल, बोरी, कंटेनर आदी में सब्जी, फल वा फूल छत पर बालकनी में या बगीचे में लगा लेते हैं। लेकिन अगर सही से सेवा न की जाए, छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए, पोषण ना दिया जाए, तो सब्जी फल आदि कम प्राप्त होते हैं तो इसीलिए हम समय-समय पर आपको ऐसी खाद की जानकारी देते रहते हैं। जिससे आप ढेर सारे फल और सब्जी प्राप्त कर सके।

जिसमें आज हम आपके लिए फिर एक देसी खाद की जानकारी लेकर आए हैं। जिसे आप घर पर तैयार करके 15 से 20 दिन के अंतराल में अपने पौधों की जड़ों में डालकर ढेर सारे फल सब्जी और फूल भी प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़े-दिवाली पर गाय के गोबर से पैसा कमाने का गजब तरीका, ये महिलाएं गोबर से 10 हजार रु महीना 4 घंटे काम करके कमा रही है, जानें कैसे

10 रु की ये जादुई चीज करेगी कमाल

दरअसल हम सरसों की खली की बात कर रहे हैं। यह अगर सही तरीके से इस्तेमाल की जाए तो बहुत ही ज्यादा इससे फायदा होता है। सरसों की खली, उसका तेल निकलवाते के बाद मिलता है। इसे आप बाजार से 10 से ₹15 में भी खरीद सकते हैं। तो चलिए इसका इस्तेमाल बताते हैं।

  • 50 ग्राम सरसों की खली लेंगे।
  • उसे 5 लीटर पानी में डालेंगे।
  • एक रात के लिए आपको इस भिगोकर रखना है।
  • सुबह इसे अच्छे से मिलाकर पौधों में डालना है।
  • इसे आप पौधों की मिट्टी में डालेंगे।
  • 15 से 20 दिन के अंतराल में इस खाद का इस्तेमाल कर सकते हैं। जब तक आपको रिजल्ट देखने को ना मिले।
  • यह एक देसी खाद है। इसमें नाइट्रोजन, फास्फोरस अच्छी मात्रा में होता है।

यह भी पढ़े-5 रु के खर्च से करी पत्ता का पौधा बरगद जैसा घना हो जायेगा, जानें क्या है खाद और सर्दियों में पौधा सूखने से बचाने के उपाय

Leave a Comment